Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पुलिस कप्तान ने किया कोतवाली पंचेश्वर का वार्षिक निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 26, 2025

पुलिस कप्तान ने किया कोतवाली पंचेश्वर का वार्षिक निरीक्षण मंगलवार को पुलिस कप्तान चंपावत अजय गणपति ने कोतवाली पंचेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया । पुलिस कप्तान ने सलामी गार्ड का निरीक्षण कर सभी कर्मचारियों को शस्त्रों को खोलने जोडने का अभ्यास और बलवा ड्रिल कराई । इस दौरान उनके द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी निजी, पारिवारिक एवं विभाग स्तरीय समस्याओं के बारे में पुछा गया तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, आपदा उपकरणों, दंगा नियत्रण शस्त्रों/टियर गैस, सीसीटीएनएस, लावारिस मालों/ वाहनों, मैस, बैरक, आवास परिसर आदि का निरीक्षण किया गया। प्रभारी कोतवाल हेमन्त सिंह कठैत को आपदा उपकरणों को ठीक व तैयारी की दशा में रखने, सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को अद्यावधिक करने,नियमित रूप से शस्त्रों व थाना परिसर की साफ सफाई कराये जाने सप्ताह में एक बार सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्राभ्यास कराये जाने, लावारिस मालों/वाहनों का निस्तारण कराये जाने सम्बन्धी दिशा-निर्देश पुलिस कप्तान के द्वारा दिए गए।

जरूरी खबरें