Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट पुलिस ने फरार वारंटी अभियुक्त को पीतमपुरा दिल्ली से किया गिरफ्तार। नौकरी के नाम पर महिला डॉक्टर से की थीं ठगी।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 11, 2025

नौकरी दिलाने के नाम पर महिला डॉक्टर से की थी एक लाख 64 हजार रुपए की ठगी।

थाना लोहाघाट में पंजीकृत धारा 318(4) बीएनएस के आरोपी पवन द्वारा लोहाघाट निवासी डॉक्टर अदिति पुनेठा से नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 64 हजार 993 रुपए की ठगी की गई थी। शिकायत पर लोहाघाट पुलिस ने अभियुक्त पवन कुमार को पूर्व में धारा 35(3) बी एन एस का नोटिस तामिल करवाया गया था। अभियुक्त द्वारा धारा 35(3) बीएनएस नोटिस की शर्तों का उल्लंघन किए जाने व विवेचना में सहयोग न करने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्ति के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था और लगातार फरार चल रहा था। लोहाघाट पुलिस द्वारा एसओजी व सर्विलांस/ साइबर सेल चंपावत की मदद से अभियुक्त पवन कुमार पुत्र गणेश शाह, निवासी कटिहार (बिहार)को पीतमपुरा उत्तर पश्चिमी दिल्ली से 10 मई को गिरफ्तार किया गया। उपयुक्त को आज दिनांक 11 मई को आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह जगवाण प्रभारी एसओजी, एस आई मनीष खत्री,एसआई कुंदन सिंह बोरा , हेड कांस्टेबल प्रदीप बोहरा , का 0गिरीश भट्ट ,कानि0 पंकज सिंह, साइबर सैल चंपावत,म0कानि0 आशा गोस्वामी, साइबर सैल चंपावत शामिल रहे।

जरूरी खबरें