Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरयू ,रामगंगा व काली की लहरों से खेलते हुए पंचेश्वर पहुंचे खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों को भायी सरयू और काली की

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 27, 2025

सरयू ,रामगंगा व काली की लहरों से खेलते हुए पंचेश्वर पहुंचे खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ियों को भायी सरयू और काली की लहरें।उत्तराखंड के चंपावत व पिथौरागढ़ जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं है इस दिशा में सरकार के द्वारा भी बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आज चार विदेशी खिलाड़ियों सहित देश के खिलाड़ियों के द्वारा सरयू और रामगंगा की उफनती लहरों को कयाक और राफ्ट के जरिए पार करते हुए खिलाड़ी चंपावत जिले के पंचेश्वर पहुंचे जहां वह महाकाली नदी की लहरों से रूबरू हुए। खिलाड़ियों ने अपनी यह साहसिक यात्रा पिथौरागढ़ जिले के थल से रामगंगा नदी से शुरू की जिसके बाद वह चंपावत जिले के रामेश्वर पहुंचे। जहां से उनकी यह साहसिक यात्रा सरयू नदी से होते हुए चंपावत के पंचेश्वर की महाकाली नदी में पहुंचीजहां से यह साहसिक यात्रा महाकाली नदी की लहरों से को पार करते हुए टनकपुर के बूम में जाकर समाप्त हुई। विदेशी खिलाड़ियों को भी सरयू, रामगंगा व महाकाली की लहरें काफी भायी । वहीं जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने कहा चंपावत जिले में राफ्टिंग और क्याकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग साहसिक पर्यटन का आनंद ले और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा मिल सके। पंचेश्वर में बसन्त सिंह, पिंकी पुनेड़ा आदि के द्वारा सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

जरूरी खबरें