Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पुल्ला में लगे कूड़े के ढेर बदबू से लोगों का जीना मुहाल

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 17, 2025

पुल्ला पहुंचते ही कूड़े व बदबू से होता है लोगों का सामना।लोहाघाट ब्लॉक की सबसे पुरानी बाजारों में शुमार पुलहिंडोला ( पुल्ला) बाजार पहुंचते ही आपका सामना कूड़े के ढेर व उससे निकलने वाली बदबू से होता है। पुल्ला बाजार के प्रवेश द्वार में जिला पंचायत के द्वारा कूड़ा दान बनाया गया है। जिसमें बड़ी मात्रा में लोगों के द्वारा फेंका गया कूड़ा एकत्रित हो गया है। पर जिला पंचायत के द्वारा कूड़े को हटाया नहीं गया है। जिस कारण बरसात का मौसम होने के चलते कूड़े के ढेर से निकलने वाली बदबू से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है। इसके अलावा बीमारियों का खतरा बढ़ चुका है। लोगों ने जिला पंचायत से समय पर कूड़े का निस्तारण करने की मांग की है। मालूम हो ग्रामीण क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी जिला पंचायत चंपावत के पास है ।पर जिला पंचायत के द्वारा ईतने बड़े क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिए संसाधन नहीं जुटाए गए है या ग्रामीण क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े के ढेर नजर आते हैं ।जिस कारण चंपावत जिले में स्वच्छ भारत मिशन पर अमल होता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा बड़ी समस्या बनते जा रहा है। जिसका समय पर समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में प्रशासन के लिए कूड़ा बड़ा सर दर्द बन जाएगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से लोगों ने जंगलों व नदियों में कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है जो पर्यावरण के लिए शुभ संकेत नहीं है। पंचायत के द्वारा ईतने बड़े क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिए संसाधन नहीं जुटाए गए है या ग्रामीण क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े के ढेर नजर आते हैं ।जिस कारण चंपावत जिले में स्वच्छ भारत मिशन पर अमल होता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा बड़ी समस्या बनते जा रहा है। जिसका समय पर समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में प्रशासन के लिए कूड़ा बड़ा सर दर्द बन जाएगा। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था न होने से लोगों ने जंगलों व नदियों में कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है जो पर्यावरण के लिए शुभ संकेत नहीं है।

जरूरी खबरें