Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

सूचना

: लोहाघाट:एसबीआई लोहाघाट में घंटो इंतजार करने को मजबूर जनता शाखा प्रबंधक से कैश काउंटर की संख्या बढ़ाने की करी मांग 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 11, 2024
एसबीआई लोहाघाट में घंटो इंतजार करने को मजबूर जनता शाखा प्रबंधक से कैश काउंटर की संख्या बढ़ाने की करी मांग लोहाघाट नगर में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की मुख्य शाखा में लेनदेन के लिए बैंक प्रबंधन के द्वारा सिर्फ एक कैश काउंटर की सुविधा दी गई है जिस कारण बैंक में रुपए जमा करने व निकालने के लिए आने वाले दूर-दूर क्षेत्र के लोगों, बुजुर्गों व व्यापारियों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश है बैंक मे सुबह से ही लेनदेन के लिए काउंटर के बाहर लंबी-लंबी कतारे लग रही है सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना बुजुर्गों को करना पड़ रहा है वही लोहाघाट नगर व्यापार मंडल महासचिव विवेक ओली ने एसबीआई में एक कैश काउंटर होने के कारण जनता को घंटो बैंक की लाइन में इंतजार करना पड़ता है लोग लंबे समय से बैंक प्रबंधन से दो कैश काउंटर खोलने की मांग कर रहे हैं पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है उन्होंने व क्षेत्रीय जनता ने प्रशासन व शाखा प्रबंधक से जल्द से जल्द बैंक में दो कैश काउंटर खोलने की मांग की है ताकि लोगों को घंटो बैंक की लाइनों में इंतजार ना करना पड़े वही एसबीआई शाखा प्रबंधक परविंदर सिंह ने कहा बैंक में स्टाफ की काफी कमी है जिस कारण यह समस्या हो रही है उन्होंने कहा वे लोगों की समस्या के समाधान के लिए जरूरत के हिसाब से कैश काउंटर में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएंगे लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया नगर में 8 एटीएम मशीने लगी हुई है उन्होंने युवा व शिक्षित वर्ग से अधिक से अधिक एटीएम मशीनों व ऑनलाइन बैंकिंग का प्रयोग करने की अपील की है ताकि बैंक में भीड़ कम हो उन्होंने कहा जल्द लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा

जरूरी खबरें