Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सरस्वती शिशु मंदिर पाटन में हुआ अभिभावक गोष्ठी का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 20, 2025

भैया - बहिनों के सर्वांगीण विकास के लिए माता -पिता एवं आचार्य दोनों की है अहम भूमिका।लोहाघाट के सरस्वती शिशु मंदिर पाटन में अध्यापक अर्जुन नाथ के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय प्रबंध समिति के व्यवस्थापक हरीश अधिकारी की अध्यक्षता में एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चन्द्र जोशी के संचालन में बृहस्पतिवार को विद्यालय में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की आचार्या दीदी निर्मला जोशी द्वारा सदाचार, स्वच्छता विषय पर, आचार्य जीवन तिवारी द्वारा परीक्षा, समय पालन, अनुशासन, वेश विषय पर एवं आचार्या दीदी दीपा पांडे द्वारा गृहकार्य, भोजन, शिशु वाटिका विषय पर अपने विचार अभिभावकों के समक्ष रखे गए तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र जोशी द्वारा विद्या भारती की शिक्षण पद्धति एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार पूर्वक का वर्णन किया गया, गोष्ठी में लगभग 80 अभिभावक माताएं एवं 12 अभिभावक बन्धु दीपक अधिकारी , मनोज पंत , चांन सिंह आदि उपस्थित रहे, अंत में अध्यक्षीय आशीर्वाद वचनों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

जरूरी खबरें