रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट :सीएस हेल्पलाइन से लोहाघाट डिपो की तीन बस सेवाओं में शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग।
Laxman Singh Bisht
अब घर बैठे सीट बुक करा सकेंगे यात्री
आम जनमानस को समस्याओं के लिए विभागों एवं देहरादून सचिवालय की दौड़ धूप न करनी पड़े,उनकी शिकायत घर बैठे सुनी जाये और समय रहते समाधान हो कुछ इसी उद्देश्य के साथ उत्तराखण्ड सीएम हेल्पलाइन की शुरुआत हुई थी।आज भी कई बड़ी समस्याओं का निदान लोग घर बैठे इसी सीएम हेल्पलाइन की मदद से कर रहे है।
कुछ ऐसा ही मामला लोहाघाट से भी आया है। सोशल मीडिया फ़ेसबुक ज़िला चम्पावत उत्तराखण्ड और जय देवभूमि जय उत्तराखण्ड फ़ेसबुक पेज एडमिन लोहाघाट के शशांक पाण्डेय ने बताया कि परिवहन निगमों की गाड़ियों में आम तौर सीट को लेकर बहस होती है या सीट बुकिंग के चक्कर में समय से काफ़ी पहले लोग बस अड्डों में बैठने को मजबूर हो जाते हैं जिससे समय की बर्बादी होती है।शशांक पाण्डेय ने बताया कि इसी समस्या के समाधान के लिए लोहाघाट डिपो से प्रतिदिन लोहाघाट-गुरुग्राम(गुड़गाँव),लोहाघाट-दिल्ली एवं लोहाघाट-देहरादून अंतिम बस सेवा को घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू करने की माँग उन्होंने उत्तराखण्ड परिवहन निगम से की थी।
शशांक पाण्डे ने बताया कि लोहाघाट डिपो प्रबंधन एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा अब इसका समाधान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तीनों ही सेवाओं को आम जनमानस परिवहन निगम की वेबसाइट एवं एप के माध्यम से सीट बुक कर सकते है। इससे लोग समय से घंटों पहले बस में बैठने को मजबूर नहीं होंगे और समय की बचत होगी। उन्होंने इसके लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम,लोहाघाट डिपो प्रबंधन को साधुवाद दिया है और उम्मीद जतायी कि इसी प्रकार सेवाओं को आसान बनाकर आम जनमानस के जीवन को सरल बनाने का कार्य करेगा।
वही कुल मिलाकर देखा जाये तो सीएम हेल्पलाइन का उपयोग लोगों को घर बैठे अपनी शिकायतों को हलकरने में सराहनीय भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश
चंपावत:अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, प्रदेश में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ने का आरोप।
लोहाघाट:भाजपा में शामिल ग्राम प्रधान फिर वापस लौटे कांग्रेस में दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता।