Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सिर्फ स्कूल समय में लागू हो वन वे ट्रैफिक व्यवस्था : जिला बार संघ अध्यक्ष

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 21, 2025

सिर्फ स्कूल समय में लागू हो वन वे ट्रैफिक व्यवस्था : जिला बार संघ अध्यक्ष लोहाघाट नगर में आजकल वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। व्यापारी और नगर के जनप्रतिनिधि जहां वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का विरोध करते नजर आ रहे हैं तो वही आम जनता वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने की बात कर रही है। चंपावत जिला बारसंघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने भी मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा पुलिस का कार्य यातायात व्यवस्था को सुचारु करना है। पर जो यह वन वे ट्रैफिक व्यवस्था नगर में लागू की गई है। उसे सिर्फ स्कूल समय में लागू करना उचित है।सुबह से शाम तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिला बार संघ अध्यक्ष बिष्ट ने कहा पुलिस जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों की राय लेकर कोई भी नियम लागू करें जो जनहित में हो। उन्होंने कहा पुलिस सड़कों के किनारे खड़े रहने वाले वाहनों को हटाए जिससे यातायात व्यवस्था बाधित रहती है। कहा पुलिस जो भी फैसला ले जनहित में ले। वही वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोहाघाट विधायक अधिकारी कल सोमवार से धरने में बैठने का ऐलान कर चुके हैं।

जरूरी खबरें