Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती रात् मे चले अभियान में 3 मामले पकड़े गए, 5 वाहन सीज

Laxman Singh Bisht

Sun, Dec 21, 2025

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती रात् मे चले अभियान में 3 मामले पकड़े गए, 5 वाहन सीजसड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दिनांक 19 एवं 20 दिसंबर को एआरटीओ चंपावत के निर्देशन में अमोड़ी, चल्थी, सुखीढांग एवं ककराली गेट क्षेत्रों में रात्रिकालीन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य फोकस ड्रिंक एंड ड्राइव पर प्रभावी नियंत्रण पर रहा।जांच के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के 3 प्रकरण पाए गए, जिन पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई। गंभीर उल्लंघनों के चलते कुल 5 वाहनों को सीज/इंपाउंड किया गया। इसके अतिरिक्त ओवरलोडिंग 12, बिना हेलमेट 5, बिना प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस 8, बिना टैक्स 8, बिना बीमा 4, बिना HSRP 3, अनकवर्ड माल परिवहन 6, बिना फिटनेस 1 तथा गैर-परिवहन वाहन को परिवहन प्रयोजन में प्रयोग करने के 2 प्रकरणों में भी कार्रवाई की गई।यह अभियान टीम एआरटीओ चंपावत द्वारा संचालित किया गया, जिसमें टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट, टीएआई राजेंद्र प्रसाद एवं कांस्टेबल सोनिया नेगी, महेंद्र पाल, सुमन डुंगराकोटी, नीरज कुमार, निशा जोशी तथा किशन कुमार आर्य उपस्थित रहे।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि नशे में वाहन चलाना शून्य सहनशीलता की श्रेणी में है और ऐसे मामलों पर आगे भी निरंतर व सख्त प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

जरूरी खबरें