रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एसडीएम के निर्देश पर पालिका ने देवदार बनी से हटाया अतिक्रमण।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 17, 2025
एसडीएम के निर्देश पर पालिका ने देवदार बनी से हटाया अतिक्रमण।
एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के निर्देश नगर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। मंगलवार को एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व पुलिस ,राजस्व , पालिका व वन विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा डाकबंग्ला सड़क व रोडवेज बस अड्डे के पास देवदार बनी में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया तथा नालियों के ऊपर किया गया अतिक्रमण को भी हटाया गया
तथा कई लोगों के चालान किए गए। ईओ नेगी ने बताया लोहाघाट नगर में देवदार बनी में किए जा रहे अतिक्रमणों पर पालिका के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। तथा भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा उन्होंने नगर के नागरिकों से बहुमूल्य देवदारो की सुरक्षा हेतु देवदार बनी में अतिक्रमण न करने की अपील की उन्होंने कहा अतिक्रमण पर पालिका के द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। जल्द अतिक्रमण के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई देखने में नजर आ सकती है।

अतिक्रमण हटाने मे राजस्व निरीक्षक महेंद्र चौड़िया , राजस्वउप निरीक्षक ऋषभ कुमार, एसएसआई भुवन कोहली, एसआई कुंदन बोरा , एएसआई गोपाल सनवाल ,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार ,संजय जोशी, प्रमोद महर ,सुमित गरकोटि , संजय कुमार, संजीव, सतीश कुमार,सहित पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।