रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:संत रविदास की 650 वी जयंती वर्ष पर उनकी जन्मभूमि काशी की माटी पहुंची चंपावत।
Laxman Singh Bisht
संत रविदास की 650 वी जयंती वर्ष पर उनकी जन्मभूमि काशी की माटी पहुंची चंपावत।

जिले के महर्षि वाल्मीकि और संत रविदास मंदिर में स्थापित किए गए कलश

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारा और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। कलश वंदन अभियान कार्यक्रम के क्रम में संत रविदास जयंती की जन्मस्थली काशी से प्रदेश की टोली द्वारा माटी को लाया गया । 30 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा रुड़की के चुड़ियाला भगवानपुर से प्रत्येक जिले के लिए कलश को वितरित किए गए ।

जिले की टीम से चम्पावत से सूरज कुमार जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा और गोविंद प्रसाद कुमाऊ सहसंयोजक भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा कलश प्राप्त कर आज चंपावत पहुचे । जहांचंपावत के टनकपुर ,बनबसा, चम्पावत और लोहाघाट में कलश लाने पर भव्य स्वागत किया गया ।

मंदिरों में पूजा अर्चना कर माटी को जिले के वाल्मीकि मंदिर वह संत रविदास मंदिर में चढ़ाया गया , और साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया । लोहाघाट में बाल्मीकी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन कर संत रविदास की जन्मभूमि से लाई गई माटी से भरे कलश को महर्षि वाल्मीकि के मंदिर में स्थापित करने के साथ बहुत रोपण किया गया। कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र बिष्ट , सहसंयोजक राजेंद्र गड़कोटी , निर्मल महरा प्रदेश मंत्री भाजपा , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय , राकेश बोहरा , अनिल जोशी , दीपक नाथ , गिरीश कुंवर मंडल अध्यक्ष लोहाघाट नगर, संजय कुमार , दीपक कुमार टम्टा , दरबान सिंह, लोहित खोलिया, अर्जुन महरा, पंकज ढेक,सतीश वाल्मीकि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद