Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:महान शहीद नवीन चंद्र जोशी की 15वीं पुण्यतिथि पर परिजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 14, 2025

शहीद नवीन चंद्र जोशी की 15वीं पुण्यतिथि पर परिजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

देश की रक्षा के लिए दुश्मनों से लोहा लेते हुए दी थी शहादत।आज से 15 वर्ष पूर्व 14 अगस्त को देश की रक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए लोहाघाट के प्रेम नगर निवासी महान शहीद जीवन चंद्र जोशी को उनकी 15 वी पुण्यतिथि पर उनके परिजनों के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारी बारिश के बीच शहीद नवीन चंद्र जोशी की मूर्ति में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर महान शहीद को याद किया। इस दौरान शहीद के परिजनों की आंखों में जहां उनसे बिछड़ने के आंसू थे तो वही वह गर्व महसूस कर रहे थे की जीवन चंद्र जोशी ने देश की रक्षा के लिए दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपना महान बलिदान दिया। कहा उनके इस बलिदान को देश तथा वे कभी नहीं भुला पाएंगे। कहा उन्हें गर्व है कि वह इस महान शहीद के परिवार से है। शहीद की पुण्यतिथि पर ऐसा लग रहा था मानो आसमान भी आंसू बहाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हो। श्रद्धांजलि अर्पित करने में कलावती देवी, चाचा शिरोमणि जोशी, बड़ी बहन श्रीमती दीपा जोशी ,जीजा रमेश चंद्र जोशी, बड़े भाई सुरेश चंद्र जोशी, भाभी निर्मला जोशी, भतीजा मयंक जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे। काली कुमाऊं खबर भी समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से महान शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

जरूरी खबरें