Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के पांच स्थानों में आयोजित किए जाएंगे सामूहिक योग के कार्यक्रम।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 16, 2025

पिछले डेढ़ माह से आयुर्वेद विभाग घर-घर चला रहा है योग की अलख।लोहाघाट। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग द्वारा पिछले डेढ़ माह से जिले में घर-घर योग की अलख जलाई जा रही है। जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह एवं योग के प्रति जागरूकता बड़ी है। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद सिंह नेतृत्व में पिछले एक मई से शुरू किए गए इस अभियान के तहत पांच स्थानों में हरित योग शिविर भी आयोजित किए गए। इस वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंपावत के गोरल चौड़ मैदान, बनबसा के एनएचपीसी हॉल,टनकपुर के स्टेडियम, लोहाघाट की कोलीढेक झील परिसर एवं पाटी ब्लॉक कार्यालय मैदान में सामूहिक रूप से योग किया जाएगा। योग के प्रति बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाने के लिए आज लोहाघाट के योगा हॉल में गुरुकुलम अकैडमी खुना बोरा एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं की योग पोज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में गुरुकुलम के अभिषेक पाटनी ने पहले तथा डीएवी की भव्या अधिकारी व प्रियांशु बिष्ट ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ आनंद सिंह एवं आयुष के नोडल अधिकारी डॉ सुधाकर गंगवार द्वारा इन बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को बाकायदा प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भराड़ी सैन में किए जाने वाले सामूहिक योग में भाग लेने के लिए यौगिक क्रियाओं के जानकार डॉ पीएस बसेरा, योग अंदेशक विजय देवपा एवं प्रकाश नेगी यहां से भराड़ीसैन के लिए रवाना हो गए हैं। उधर योग अनुदेशिका सोनिया आर्या द्वारा नियमित योग के लिए महिलाओं की बड़ी टीम तैयार कर ली है तथा वह महिला अन्य महिलाओं को भी योग करा रही हैं। जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा योग एवं प्राणायाम को प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बनाने के लिए लगातार सहयोग एवं समन्वय किया जा रहा है। जिलाधिकारी का मानना है कि स्वस्थ रहने के लिए हम जितने प्रकृति के नजदीक रहेंगे उसका हमें उतना ही लाभ मिलेगा।

जरूरी खबरें