Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

सूचना

: लोहाघाट:गोविंद के समर्थन में मैदान में उत्तरी मातृशक्ति घर-घर मांगे वोट गोविंद को बताया विकास पुरुष

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 16, 2025
गोविंद के समर्थन में मैदान में उत्तरी मातृशक्ति घर-घर मांगे वोट गोविंद को बताया विकास पुरुष 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में सभी प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार जारी है वहीं भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं चुनाव मैदान में कूद गई है गुरुवार को बारिश व कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय व चंद्रकला महरा के नेतृत्व में नगर की महिलाओं ने गोविंद वर्मा के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे तथा गोविंद वर्मा को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की चंद्रकला मेहरा व महिलाओं ने गोविंद वर्मा को विकास पुरुष बताते हुए कहा वर्मा के द्वारा अपने कार्यकाल में के दौरान नगर की पेयजल समस्या के समाधान के लिए पूरे नगर में सोलर हैंड पंप लगाए गए जो गर्मी के मौसम में जनता के लिए रामबाण साबित हुए, नगर की हर गली को इंटरलॉकिंग टाइल से सुसज्जित किया गया नगर में चिल्ड्रन पार्क ,बारात घर सहित विभिन्न विकास कार्य किए गए स्वच्छता के मामले में नगर को पुरस्कार भी मिला महिलाओं ने कहा गोविंद वर्मा के कार्यों से प्रभावित होकर वह गोविंद के लिए प्रचार कर रही हैं उन्होंने कहा वर्मा जनता के हर सुख दुख में जनता के साथ मजबूती से खड़े रहे महिलाओं ने कहा गोविंदा का कोई विकल्प नहीं है उन्होंने जनता से गोविंद को भारी से भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की प्रचार में कई महिलाएं शामिल रही

जरूरी खबरें