Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:नवनिर्वाचित जिपं अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने किया व्यापक जन संपर्क, जताया आभार। किया गया भावपूर्ण स्वागत।

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 13, 2025

भाजपा के अंदर रहते हुए पार्टी को चूना लगाने वालों ने धामी के कट्टर समर्थको के माथे में खींच दी है लकीरे।लोहाघाट। नवनिर्वाचित युवा जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने आज जनसंपर्क कर लोगों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। सुबह से ही उनके हथरंगिया स्थित आवास में दूर दराज क्षेत्रों से लोग उन्हें बधाइयां देने पहुंच रहे थे। नगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान उनका लोगों ने भावपूर्ण स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कारों में तराशे गए 40 वर्षीय आनंद ने अपने से बड़ों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेने की अदाकारी ने सभी को आकर्षित एवं प्रभावित कर दिया। जिले के प्रथम नागरिक बनने में ना तो उन्हें कोई हनक देखी गई और ना ही व्यवहार में उत्तेजना व दरिद्रता। यहां तक की इस गौरवशाली पद को पाने से उनके स्वभाव में इतनी आत्मीयता भर दी है कि उन्हें हर व्यक्ति अपना लाड, प्यार बांट रहा था। उम्र दराज व्यक्ति बधाई देने के साथ उन्हें लंबी उम्र का आशीर्वाद भी दे रहे थे। आनंद के निर्विरोध निर्वाचन का आम लोगों ने स्वागत करते हुए कहा मुख्यमंत्री के मॉडल जिले में इस प्रकार का स्वस्थ माहौल बनाकर विकास की नई सोच पैदा करने के लिए इसे एक शुभ संकेत माना जा रहा है।लोगों की इस बात पर उनके माथे में चिंता की लकीरें पैदा कर दी है कि जो लोग जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अंदरूनी तौर पर हराने के लिए जी जान से जुटे हुए थे, वही लोग आज आनंद को बधाई देने वालों की प्रथम पंक्ति में खड़े होने का प्रयास कर रहे थे।लोगों द्वारा पार्टी में रहते हुए पार्टी को ही चूना लगाने वालों के प्रति भाजपा को आगाह किया है।उनका कहना है कि भले ही वे सक्रिय रूप से भाजपा में नहीं है लेकिन सनातन की रक्षा के लिए वह धर्म रक्षक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं। जनसंपर्क में नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे, दीपक ओली,निर्मल महरा,मोहित पाठक, सतीश खर्कवाल, योगेश मेहता,गिरीश कुंवर, मनोज कुमार,खड़क सिंह, योगेश जोशी, दानसिंह बिष्ट, महेश बोहरा, कैलाश पांडेय, सुभाष बगौली,जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, जीवन गहतोड़ी आदि तमाम लोग साथ थे।

जरूरी खबरें