Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट को ट्रिपल इंजन की नहीं नए इंजन की है दरकार काम धाम छोड़ मुख्यमंत्री बने प्रचार मंत्री: निर्मला गहतोड़ी

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 19, 2025
लोहाघाट को ट्रिपल इंजन की नहीं नए इंजन की है दरकार काम धाम छोड़ मुख्यमंत्री बने प्रचार मंत्री: निर्मला गहतोड़ी मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा चुनाव में सीधे टक्कर लेने वाली कांग्रेस की दिग्गज नेता व पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी (दीदी)ने रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोहाघाट में कांग्रेस पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रंजीत अधिकारी के समर्थन में लोहाघाट के विभिन्न वार्डों में धुआंधार चुनाव प्रचार किया तथा जनता से कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत अधिकारी को अधिक से अधिक मतों से जीत दिलाने की अपील की वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा इस छोटे से चुनाव के लिए मुख्यमंत्री काम धाम छोड़ प्रचार मंत्री बने हुए हैं निर्मला गहतोड़ी ने कहा अगर भाजपा ने कार्य किया होता तो आज मुख्यमंत्री को इस तरह जनता से वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती उन्होंने कहा मुख्यमंत्री आज विकास के लिए ट्रिपल इंजन की बात कर रहे हैं मुख्यमंत्री पहले अपने 3 साल के कार्यों का हिसाब दें कि विकास कार्यों में उनका इंजन कितना चला कहा आज मुख्यमंत्री अपने ही कार्यकर्ताओं को एकजुट नहीं कर पाए भाजपा में भारी बगावत है और कांग्रेस एकजुट होकर इस चुनाव को लड़ रही है कहा लोहाघाट में पहले से ही ट्रिपल इंजन की सरकार है लेकिन नगर की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हुई है उन्होंने कहा लोहाघाट को ट्रिपल इंजन की नहीं नए इंजन की जरूरत है जो सिर्फ कांग्रेसी दे सकती है इस कार्य के लिए कांग्रेस ने लोहाघाट से योग्य व युवा प्रत्याशी रंजीत अधिकारी को अपना प्रत्याशी बनाया है और जनता का उन्हें भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है इस बार कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करने जा रही है इस दौरान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर बोहरा ,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला महरा ,गिरधर सिंह अधिकारी ,मनोहर करायत ,गोविंद अधिकारी, चांद ढेक, अमर सिंह अधिकारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें