Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट की एनसीसी कैडेट बबीता रावत का गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली हेतु चयन गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली जिले की पहली महिला कैडेट बनी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 6, 2024
पीजी कॉलेज लोहाघाट की एनसीसी कैडेट बबीता रावत का गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली हेतु चयन गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली जिले की पहली महिला कैडेट बनी   स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लोहाघाट की एनसीसी कैडेट सार्जेंट बबीता रावत का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। गणतंत्र दिवस परेड सर्वाधिक प्रतिष्ठित परेड में से एक होती है और जिसमें शामिल होना हर एनसीसी कैडेट का एक सपना होता है और उसे कैडेट बबीता ने कड़ी परीश्रम और लगन से हासिल किया है । 80 यूके बीएन एनसीसी पिथौरागढ़ के चार कैडेट इस वर्ष परेड का हिस्सा होने जा रहे हैं, जिसमें बबीता एक है। वही महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और कहा कि इससे महाविद्यालय का नाम रोशन हुआ है। लेफ्टिनेंट डॉक्टर कमलेश शक्टा ने बताया कि जनपद चंपावत के लिए यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है जब पहली बार कोई छात्रा जनपद में अध्ययन करते हुए चुनी गई है । गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसमें बबीता रावत पीएम रैली में प्रतिभाग करेंगी। वहीं बबीता के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने पर उनके घर में खुशी का माहौल है बबीता के चयन पर उनके पिता भवान सिंह रावत माता आशा देवी व क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है उनके पिता भवान सिंह रावत ने कहा उन्हें अपनी बेटी पर काफी गर्व है उन्होंने कहा वह लोहाघाट ब्लॉक के दूरस्थ लोजनी क्षेत्र से आते हैं जहां आज तक सड़क की सुविधा तक नहीं है उस क्षेत्र से निकलकर आज उनकी बेटी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बन रही है जिसको लेकर पूरे क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल है उन्होंने लोगों से बेटी को पढ़ाने व आगे बढ़ाने की अपील करी है मालूम हो बबीता के पिता वाहन चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं वही बबीता की इस शानदार उपलब्धि पर डा सुमन पांडे, डा प्रकाश लखेड़ा, डा ए के द्विवेदी, डा अर्चना त्रिपाठी, डा रवि सनवाल, डा रुचिर जोशी, श्रीमती चन्द्रा जोशी ,एसयूओ विवेक श्रीवास्तव, यूओ प्रियांशी ढेक, यू ओ रवि मनराल ,किसान नेता मोहन चंद्र पांडे व कायल ग्राम सभा के समस्त ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी प्रशिक्षणरत कैडेट्स में भी इस समाचार से जबरदस्त उत्साह है। मालूम हो बबीता पीजी कॉलेज लोहाघाट में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है तथा मूल रूप से सीमांत लोजनी क्षेत्र से आती है

जरूरी खबरें