रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण पर पालिकाध्यक्ष ने नगर के लोगों के साथ बाटी खुशी।
Laxman Singh Bisht
Tue, Dec 16, 2025
सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण पर पालिकाध्यक्ष ने नगर के लोगों के साथ बाटी खुशी।
लोहाघाट नगर की सरयू लिफ्ट पेयजल योजना निर्माण को हरी झंडी मिलने के बाद पूरे नगर में खुशी की लहर छा गई। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने नगर भ्रमण कर नगर वासियों के साथ योजना निर्माण की खुशी मिठाई बाटकर कर जताई । पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा यह नगर की जनता के सहयोग से ही संभव हो पाया है जिसके लिए वह पूरे नगर की जनता को बधाई और धन्यवाद देते है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर की जनता की समस्या को गंभीरता से लिया और योजना निर्माण को हरी झंडी दी ।
जिसके लिए वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूरे नगर की जनता की ओर से धन्यवाद देते हैं। कहा जल्द ही योजना धरातल पर आएगी और सरयू नदी का साफ स्वच्छ पानी लोहाघाट के हर घर में उपलब्ध होगा। इस दौरान नवल राय ,प्रकाश शाह ,आशिष वर्मा ,आशीष राय ,दीपक नाथ गोस्वामी ,विवेक वर्मा ,दीपक ढेक ,टीकादेव खर्कवाल ,भास्कर पाटनी ,कपिल पुनेठा ,नरेश भट्ट, सोनू वर्मा, अजय खर्कवाल, कमल सुतेड़ी ,प्रमोद गहतोड़ी, जब्बार हुसैन, रविंद्र वर्मा ,नन्नू वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।