Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:अपने निर्वाचन क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कार्यों की सीएम से घोषणाएं कराने में सफल रहे हैं विधायक अधिकारी। लोहाघाट के कृषि विज्ञान केंद्र में बनेगा हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय एवं ट्रेनिंग सेंटर।

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 28, 2024
अपने निर्वाचन क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण कार्यों की सीएम से घोषणाएं कराने में सफल रहे हैं विधायक अधिकारी।लोहाघाट के कृषि विज्ञान केंद्र में बनेगा हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय एवं ट्रेनिंग सेंटर।   लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र के डेढ़ दर्जन महत्वपूर्ण कार्यो व योजनाओं को मुख्यमंत्री की घोषणाओं मे शामिल कराने में सफल हुए है। विधायक द्वारा 11 फरवरी को मुख्यमंत्री के लोहाघाट आगमन के दौरान क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया था। उत्तराखंड शासन के अनुसचिव जेपी बेरी ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी मांगों को घोषणा में शामिल कर लिया है। जिसमें लोहाघाट के कृषि विज्ञान केंद्र में हॉर्टिकल्चर महाविद्यालय एवं ट्रेनिंग सेंटर, लोहाघाट पॉलिटेक्निक का उच्चीकरण कर यहां इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने, लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय की स्थापना, बाराकोट में राजकीय महाविद्यालय‌ एवं गेस्ट हाउस का निर्माण, सुई के ऐतिहासिक आदित्य शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण, सिरोड़ी से कुमाडी-सुल्ला तक,कायल से रमौला तक, मुलाकोट से कजीना-पुनोली-पटनगांव मोटरमार्ग,भिंगराडा -करौली-बाजगांव- खरही, देवीधुरा से शांगो-धिंगारूकोट, पाटी से वांसबस्वाडी,रीठा साहिब से धरसो-कडाईजर, लधियाघाटी के शीला देवी मंदिर में घाट का निर्माण, बाराकोट की अनुसूचित जाति बस्ती खलकन्या तथा कामाज्युला से पनार पुल तक सड़कों का निर्माण व उन्हें पक्का करने का कार्य शामिल है। विधायक अधिकारी के अनुरोध पर सीएम धामी द्वारा लोहाघाट एवं समीपवर्ती गांवों के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण, न्यायालय में लंबित विवाद के हल होने के बाद लोहाघाट नगर की लीज भूमि को फ्री होल्ड करने, लोहाघाट के उपजिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती आदि कई मांगों की मुख्यमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं।

जरूरी खबरें