Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी का लोहाघाट मे हुआ भव्य स्वागत एपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 16, 2025

अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ना है लक्ष्य: रेनूअध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद उत्तराखंड सरकार रेनू अधिकारी अपने चंपावत जिले के दौरे पर सोमवार को लोहाघाट पहुंची। लोहाघाट पहुंचने पर दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी का भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें दायित्व मिलने के लिए शुभकामनाएं दी।इसके बाद दर्जा मंत्री ने लोहाघाट ब्लॉक सभागार में एससीपी योजना से महिलाओं के दो माह के एपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से ध्यान से प्रशिक्षण लेने को कहा उन्होंने कहा सरकार आपको रोजगार से जोड़ने के लिए पूरी मदद करेगी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी ने कहा मोदी सरकार के 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण हुए है ।इसके लिए में देशवासियों को शुभकामनाएं देती हूं ।कहा इन 11 सालों में देश के गरीबों, महिलाओं, किसानों व युवाओं के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं मोदी सरकार के द्वारा चलाई गई जिस देश के करोड़ों लोग लाभान्वित हुए ।कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हो चुका है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। प्रदेश पर्यटन का हब बन चुका है। कहा धामी सरकार में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है ।महिलाओं के लिए कई योजनाएं संचालित है। दर्जा मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री धामी के द्वारा उन्हें जो उद्यमिता की जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए वह उनको धन्यवाद देती है तथा अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी कहा उनका लक्ष्य प्रदेश की अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ना व सशक्त बनाना है। दर्जा मंत्री ने कहा वह मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर लगातार अपनी टीम के साथ कुमाऊं क्षेत्र के जिलों के भ्रमण में है उनका पूरा प्रयास है प्रदेश के अंतिम छोर में बैठी महिलाओं व युवाओं को सरकार की योजना का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो रहा है देश में महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही है। आज हर क्षेत्र में देश व प्रदेश की बेटियां अपना परचम लहरा रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय महासचिव भैरव दत्त राय,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, मनोज गर्ग बलवंत गिरी कैलाश पांडे,नरेश फर्त्याल ,चंद्रशेखर बगोली, टीका देव खर्कवाल , पंडित मदन कलोनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें