रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।
Laxman Singh Bisht
15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सुबह 6:00 से लेकर प्रभात फेरी समाप्त होने तक जयंती भवन से लेकर कालू सिंह चौराहे तक यातायात रहेगा बंद।

15 अगस्त को क्रॉस कंट्री दौड़ का होगा आयोजन।

लोहाघाट में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर आज सोमवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता तथा जीवन गहतोड़ी के संचालन में नगर पालिका सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम लोहाघाट, नगर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि, व्यापार संघ पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियो के अलावा पुलिस, फायर, चिकित्सालय के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में 15 अगस्त के अवसर पर निकलने वाली भव्य प्रभात फेरी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रभात फेरी को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया।

जिसमें पूर्व सैनिक ,एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ समस्त विद्यालय के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया 15 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से लेकर प्रभात फेरी समाप्त होने तक जयंती भवन से लेकर वीर कालू सिंह चौराहे तक यातायात सभी छोटे बड़े वाहनों के लिए पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया प्रभात फेरी में शामिल समस्त छात्र-छात्राओं के लिए जलपान की व्यवस्था नगर पालिका लोहाघाट के द्वारा की जाएगी। इस दौरान प्रभात फेरी को व्यवस्थित करने के लिए बैठक में शामिल सभी लोगों की राय ली गई। प्रभात फेरी पिछले वर्ष की भांति ही सरस्वती शिशु मंदिर मैदान से प्रारंभ की जाएगी। बैठक में एसडीएम लोहाघाट के द्वारा सभी विद्यालयों व विभागों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 9:00 बजे से मीना बाजार चौराहे से क्रॉस कंट्री दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा।

पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा प्रभात फेरी को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। कहा प्रभात फेरी को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस विभाग व व्यापार संघ के द्वारा सहयोग किया जाएगा। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, कीर्ति बगोली,अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी,गोविंद बोहरा, दीपक जोशी, भैरव दत्त राय, सभासद आशीष राय सहित समस्त विद्यालयों के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:आई-राइज कार्यशाला का समापन, प्रयोगात्मक गतिविधियों से विज्ञान-गणित शिक्षण को मिला नया आयाम
चम्पावत, पाटी, लोहाघाट और बाराकोट में विकसित होंगे खेल मैदान, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर
चंपावत जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएंगे छात्र संघ चुनाव हुडदंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई :एसपी चंपावत
लोहाघाट:लोअर पीसीएस परीक्षा का परिणाम जारी कलीगांव के राकेश कुमार बने सप्लाई ऑफीसर। प्राथमिक पाठशाला से पढ़कर हासिल की उपलब्धि।
लोहाघाट:बडोली के जंगल में मिला कटे हुए पेड़ों का जखीरा ग्रामीणों में भारी आक्रोश। प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान के तहत सिप्टी एवं नरियालगांव में 422 पंजीकृत निर्माण श्रमिक लाभान्वित
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे