रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:संतोला में पहाड़ी से गिरता मलवा एनएच में पड़े पत्थर दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jul 13, 2025
संतोला में पहाड़ी से गिरता मलवा एनएच में पड़े पत्थर दुर्घटनाओं को दे रहे हैं दावत।
लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में कल रात की बारिश से संतोला की पहाड़ियों से मलवा गिरने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह गिरे पत्थर व मलवा दुर्घटनाओं को दावत देते नजर आ रहे हैं। पर विभाग के द्वारा अभी तक सड़क से मलवा व पत्थरो को नहीं हटाया गया है ।जिस कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तथा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।
हालांकि एनएच विभाग के द्वारा संतोला में पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य कराया गया था पर उसके बावजूद भी पहाड़ी से मलवा गिरने का सिलसिला बना हुआ है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द सड़क में पड़े पत्थरो व मलवे को हटाने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।