Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर

लोहाघाट महाविद्यालय की भूगोल की दो छात्राओं मीनाक्षी व भावना को गोल्ड मेडल

लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

लोहाघाट:खेतीखान के गोशनी में किसानों के लिए मुसीबत बने लंगूर फसले की तबाह।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बागधारा दुर्घटना में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश। मुख्यमंत्री ने जताया दुख। घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 5, 2025

बागधारा दुर्घटना में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश। मुख्यमंत्री ने जताया दुख। घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

सभी पांच मृतको के सवो का पोस्टमार्टम कर प्रशासन ने गंतव्य को किया रवाना।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दी दो दो लाख रुपए की राहत राशि।लोहाघाट। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में कल चार दिसंबर देर रात लगभग 2:30 बजे के आसपास चंपावत जिले के बालातड़ी गांव से शादी की रस्म पूरी कर शेराघाट की ओर जा रहा है बारातियों से भरा वाहन चंपावत जिले के बागधारा के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया ।जिसमें पांच लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी तथा पांच लोग घायल हो गए थे। आज शुक्रवार को एडीएम चंपावत कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हुई है तथा पांच लोग घायल हुए है। उन्होंने बताया दुर्घटना में मारे गए सभी पांच मर्तकों के सवो का आज शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कर सव परिजनों को सौंप दिए गए है तथा प्रशासन के द्वारा सवो को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए वाहन व्यवस्था की गई तथा वाहन में राजस्व कर्मी भेजे गए हैं । एडीएम ने बताया दुर्घटना में मारे गए सभी पांच लोगों के परिजनों को प्रशासन के द्वारा दो-दो लाख रुपए की राहत राशि का चेक दिया गया है ।तथा घायलों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भी राहत राशि दी जाएगी। एडीएम गोस्वामी ने बताया दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश कर दिए गए हैं। तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना में घायल सभी पांच लोगों का उपचार किया जा रहा है। वही इस दुखद हादसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए है तथा अधिकारियों से दुर्घटना की जानकारी ली। दुर्घटना में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा प्रशासन ने भविष्य में इस प्रकार की दुखद दुर्घटनाएं ना हो इसका ध्यान रखना चाहिए कहा मुख्यमंत्री के द्वारा भी इस दुखद घटना पर मृतक के परिजनों को शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। तथा दुर्घटना की जांच के आदेश दिए है। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस व फायर कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान एसडीएम चंपावत अनुराग आर्य, एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार, एआरटीओ मनोज बगोरिया सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
वही इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंहअधिकारी, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल ,पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर, ललित मोहन जोशी, पालिका अध्यक्ष चंपावत प्रेमा पांडे सहित कई लोगों ने दुख जताया है।

जरूरी खबरें