Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:55 करोड रुपए की लागत से जल्द लोहावती होगी साफ सभी गंदे नाले होंगे टेप डीएम के निर्देश पर बैठक।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 18, 2025

जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया मामले का संज्ञान। लोहाघाट नगर को पहचान देने वाली लोहावती नदी पूरी तरह गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है ।लेकिन अब डीएम चंपावत मनीष कुमार ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है ।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लोहावती नदी को साफ व स्वच्छ बनाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर आज शुक्रवार को लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता व एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर के नेतृत्व में पालिका सभागार में जल निगम ,सिंचाई विभाग पालिका, जल संस्थान व राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक की गई तथा लोहावती को साफ व स्वच्छ बनाने की योजना पर गहनता से विचार विमर्श किया गया ।एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया जिला अधिकारी के निर्देश पर यह बैठक की गई है जिसमें लोहावती नदी व बाड़ी गाड़ में गिर रहे सभी गंदे पानी के नालों को टेप कर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट देवराड़ी बैंड के नीचे बनाया जाएगा तथा श्मशान घाट के नीचे पंपिंग योजना बनाई जाएगी।उन्होंने कहा प्लांट बनने के बाद लोहावती साफ होने के साथ-साथ नगर वासियों को साफ पेयजल मिलेगा कहा जल्द संयुक्त टीम के द्वारा लोहावती का निरीक्षण किया जाएगा। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए बायपास सड़क मे पुल के पास 8 नाली भूमि चिन्हित कर ली गई है।पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया नगर वासियों की लोहावती नदी को स्वच्छ करने की मांग उनके द्वारा मुख्यमंत्री जी के पास रखी गई थी ।पालिका अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी चंपावत में मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है। कहा लगभग 55 करोड रुपए की लागत से सभी लोहावती नदी में गिर रहे सभी गंदे नालों को टेप कर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। कहा जल्द ही योजना की डीपीआर तैयार होकर कार्य शुरू किया जाएगा। कहा जल्द लोहावती फिर से साफ व स्वच्छ होकर एक बार फिर अविरल बहेगी । पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री , जिलाधिकारी वह नगर की जनता को को धन्यवाद दिया। मालूम हो इस मामले को तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने भी प्रमुखता से उठाया था।बैठक में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी सौरव नेगी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग तरुण कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम बी के पाल, अभियंता प्रबुद्ध शर्मा, वन विभाग के भास्कर नैनवाल,, अभियंता आर डी भट्ट, अभियंता एन के गरकोटी, ललित खोलिया आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें