रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: छात्रों की समस्याओं को जानने रा0 पॉलिटेक्निक पहुंची लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।
Laxman Singh Bisht
छात्रों की समस्याओं को जानने रा0 पॉलिटेक्निक पहुंची लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।
संस्थान में स्थाई शिक्षकों का टूटा 500 रुपए घंटे में रखे गए हैं अस्थाई शिक्षक।
समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य व छात्रों से की बात।
लोहाघाट ।विकास संघर्ष समिति के द्वारा लोहाघाट नगर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है ।शनिवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति लोहाघाट के ऐतिहासिक रा0 पॉलिटेक्निक में छात्रों , शिक्षकों तथा संस्थान की समस्याओं को जानने समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक छमनिया पहुंची जहां उनके द्वारा पॉलिटेक्निक की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य व छात्रों से बात की। संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने बताया लोहाघाट के रा0 पॉलिटेक्निक को जल्द 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पर उसके बावजूद संस्थान में स्थाई शिक्षकों की कमी है। संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया की 500 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से अस्थाई शिक्षकों की तैनाती की गई है। गोरखा ने बताया विद्यालय भवन व छात्रावास की हालत भी खस्ताहाल है, संस्थान की सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है, संस्थान की लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी है। गोरखा ने कहा जल्द समिति इस ऐतिहासिक संस्थान की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी चंपावत से मुलाकात करेंगी तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से संस्थान की समस्याओं के समाधान की मांग करेगी। कहा लोहाघाट में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि यहा के छात्रों को बाहर के संस्थानों की दौड़ न लगानी पड़ी। मालूम हो लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक से पढ़ाई किए कई छात्र आज ऊंचे पदों मे विराजमान है। इस दौरान प्रहलाद सिंह मेहता, रमेश सिंह बिष्ट, लोकेश पांडे,पूर्व सभासद राज किशोर शाह ,दीपक शाह, भुवन मेहता ,गोपाल कनौजिया, अजय गोरखा, कैप्टन आर एस देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।