Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट: छात्रों की समस्याओं को जानने रा0 पॉलिटेक्निक पहुंची लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 30, 2025

छात्रों की समस्याओं को जानने रा0 पॉलिटेक्निक पहुंची लोहाघाट विकास संघर्ष समिति।

संस्थान में स्थाई शिक्षकों का टूटा 500 रुपए घंटे में रखे गए हैं अस्थाई शिक्षक।

समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य व छात्रों से की बात।लोहाघाट ।विकास संघर्ष समिति के द्वारा लोहाघाट नगर की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है ।शनिवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति लोहाघाट के ऐतिहासिक रा0 पॉलिटेक्निक में छात्रों , शिक्षकों तथा संस्थान की समस्याओं को जानने समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक छमनिया पहुंची जहां उनके द्वारा पॉलिटेक्निक की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्य व छात्रों से बात की। संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा ने बताया लोहाघाट के रा0 पॉलिटेक्निक को जल्द 50 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। पर उसके बावजूद संस्थान में स्थाई शिक्षकों की कमी है। संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया की 500 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से अस्थाई शिक्षकों की तैनाती की गई है। गोरखा ने बताया विद्यालय भवन व छात्रावास की हालत भी खस्ताहाल है, संस्थान की सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है, संस्थान की लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी है। गोरखा ने कहा जल्द समिति इस ऐतिहासिक संस्थान की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी चंपावत से मुलाकात करेंगी तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से संस्थान की समस्याओं के समाधान की मांग करेगी। कहा लोहाघाट में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि यहा के छात्रों को बाहर के संस्थानों की दौड़ न लगानी पड़ी। मालूम हो लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक से पढ़ाई किए कई छात्र आज ऊंचे पदों मे विराजमान है। इस दौरान प्रहलाद सिंह मेहता, रमेश सिंह बिष्ट, लोकेश पांडे,पूर्व सभासद राज किशोर शाह ,दीपक शाह, भुवन मेहता ,गोपाल कनौजिया, अजय गोरखा, कैप्टन आर एस देव आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें