रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रायनगर चौड़ी के मयंक सेना में बने लेफ्टिनेंट लोहाघाट का नाम किया रोशन।
Laxman Singh Bisht
रायनगर चौड़ी के मयंक सेना में बने लेफ्टिनेंट लोहाघाट का नाम किया रोशन।
लोहाघाट के राय नगर चौड़ी के रहने वाले होनहार मयंक राय भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। मयंक की इस शानदार कामयाबी पर लोहाघाट क्षेत्र में खुशी की लहर है। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे मयंक की कक्षा 9 तक की प्रारंभिक शिक्षा होली विजडम स्कूल लोहाघाट से हुई मयंक ने अपनी आगे की शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से प्राप्त की। इसके बाद मयंक ने सीडीएस परीक्षा पास कर भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त कर पूरे लोहाघाट क्षेत्र व अपनी ग्राम सभा तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
मयंक के पिता कमल राय शिक्षक है तथा माता रीता राय होली विजडम स्कूल में शिक्षिका है। मालूम हो मयंक के बड़े भाई गौरव का भी कुछ दिन पूर्व केंद्रीय सचिवालय में असिस्टेंट सीनियर ऑफिसर पद पर चयन हुआ है।वही मयंक की शानदार कामयाबी पर ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ,भैरव दत्त राय ,सभासद सुरेश फर्त्याल, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा
राजू गढ़कोटी, जिला पंचायत प्रशासक ज्योती राय, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद बोहरा, होली विजडम स्कूल प्रबंधक मनोज पंत, संजय पंत , शिक्षक नरेश राय ,नाथूराम राय, गंगा दत्त राय सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
चंपावत:धूमधाम से मनाया गया जनपद चंपावत का स्थापना दिवस। 29 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव
चम्पावत के कृषक विनोद सिंह ने प्रस्तुत की आधुनिक उद्यानिकी की नई मिसाल
लोहाघाट:भव्य कलश यात्रा के साथ लोहाघाट में गणेश महोत्सव का शुभारंभ।
चंपावत:नगर पालिका चम्पावत में "सेवा संकल्प" एवं "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026" का होगा आयोजन;
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।