Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जीजीआईसी खेतीखान में लगा विधिक साक्षरता शिविर। छात्राओं को दी गयी कानूनी जानकारियां।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 17, 2025

जीजीआईसी खेतीखान में लगा विधिक साक्षरता शिविर। छात्राओं को दी गयी कानूनी जानकारियां।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देश पर खेतीखान के राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्राधिकरण के (पीएलबी)अधिकार मित्रो द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन कर छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारी दी गयी । शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी देने के साथ साथ बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड का प्रचार प्रसार किया गया । इस अवसर पर छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 1091के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006के बारे में जागरूक किया गया। शिविर में प्रधानाचार्या हेमलता जोशी, सुमन पुनेठा, लीला, योगिता , चारु, चंद्रा जोशी , यामनी ,सोनू भट्ट आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन पीएलबी मुन्नी बोहरा ,प्रियंका वर्मा व सीमा फर्त्याल द्वारा किया गया ।

जरूरी खबरें