Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:आइटीबीपी एवं वन विभाग ने लोहावती नदी मे चलाया स्वच्छता अभियान

Laxman Singh Bisht

Tue, Mar 25, 2025

आइटीबीपी एवं वन विभाग ने लोहावती नदी मे चलाया स्वच्छता अभियानलोहाघाट में आईटीबीपी की 36वी वाहनी के हिमवीरो एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से गंगा मिशन स्वच्छता अभियान के तहत लोहावती नदी को साफ सुथरा रखने का बीड़ा उठाया है। मंगलवार को आईटीबीपी के इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा, राजेश कुमार, अरुण एवं रंजीत के नेतृत्व में तीन दर्जन से अधिक हिमवीरो एवं वन कर्मियों ने वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी के नेतृत्व मे सामूहिक रूप से रिकेश्वर मंदिर के पास लोहावती नदी की सफाई की गई। इस अवसर पर आईटीबीपी के जवानों एवं वन विभाग के कर्मियों ने सामूहिक रूप से नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। रेंजर जोशी ने कहा हमारे धारे , नोले ,गाड़, गधेरे,नदी,नाले का सीधा संपर्क गंगा माता से रहता है यदि हमारे गाड़ गधेरे स्वच्छ रहेंगे तो इससे हम गंगा को स्वच्छ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। उन्होंने लगातार जल स्रोतों के जल स्तर मे आ रही कमी को देखते हुए पानी के बचाव पर भी जोर दिया।इस अभियान में सभासद सुरेश फर्त्याल, योगेश जोशी,विभाग के वन दरोगा नंदा वल्लभ भट्ट, वन बीट अधिकारी प्रकाश चंद, हिमांशु, शिल्पी बिष्ट, मोनिका बोहरा, पीयूष बिष्ट, रोहित मेहता तथा आईटीबीपी के जवान शामिल रहे।

जरूरी खबरें