Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मासूम इंदु की मदद को आगे आया लोहाघाट व्यापार संघ अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ी है इंदु ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

व्यापार संघ अध्यक्ष की पहल पर व्यापारियों ने बढ़ाए मदद के हाथ।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की रेगांव ग्राम सभा के लुवाकोट की रहने वाली 4 वर्षीय मासूम इंदु अधिकारी को आज गंभीर हालत में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में लाया गया ।जहा सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के प्रयासों से इंदु को अस्पताल में भर्ती किया गया परिवार की दयनीय व कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए सचिन जोशी ने क्षेत्र के व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से इंदु की जान बचाने के लिए मदद की अपील की। सचिन जोशी की अपील का लोहाघाट व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मदद के हाथ आगे बढ़ाएं तथा सभी व्यापारियों से इंदु की मदद करने की अपील की ।जिसके बाद व्यापारी इंदु की मदद को आगे आने लगे हैं। तथा इंदु की जान बचाने के लिए आर्थिक मदद करने लगे हैं ।व्यापार संघ अध्यक्ष जुकरिया ने अस्पताल जाकर इंदु का हाल-चाल जाना तथा चिकित्सकों से इंदु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। व्यापार संघ अध्यक्ष ने इंदु के बड़े भाई 15 वर्षीय नीरज व उसकी बीमार मां नंदी देवी को ढाढस बधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा मासूम की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है कहा इंदु और उसके परिवार की हर संभव मदद की जाएगी तथा इंदु की मदद के लिए आगे आने के लिए सभी व्यापारी भाइयों को धन्यवाद दिया तथा अन्य लोगों से भी मासूम की जान बचाने के लिए आगे आने की अपील की है कहा व्यापार संघ हमेशा ऐसे जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आएगा। तथा सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी को भी व्यापार संघ अध्यक्ष ने इंदु की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया है। इंदु को अभी भी ऑक्सीजन में रखा गया है।

जरूरी खबरें