Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कन्नौजिया का धुआंधार प्रचार जारी हर वर्ग के लोगों का मिल रहा है समर्थन

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 20, 2025
निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कन्नौजिया का धुआंधार प्रचार जारी हर वर्ग के लोगों का मिल रहा है समर्थन लोहाघाट से पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कन्नौजिया का चुनाव प्रचार लगातार जारी है कन्नौजिया को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है जिससे अब उनके चुनाव प्रचार को एक नई गति मिल गई है। सोमवार को उन्होंने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अपने चुनाव चिन्ह ईट पर मुहर लगाने की अपील की कन्नौजिया ने कहा वह नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं इन समस्याओं से नगर की जनता बरसों से जूझ रही है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम आज तक नहीं उठाए गए है उन्होंने कहा नगर में दूषित पेयजल की आपूर्ति, अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी तथा भूमि का मालिकाना हक न मिलने से नगर की जनता परेशान है खुद वह भी वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा अगर नगर की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो वह इन समस्याओं के समाधान के लिए पूरे प्रयास करेंगे तथा लोहाघाट नगर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा उन्होंने नगर की जनता से आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिन्ह ईट पर मुहर लगाने की अपील की है

जरूरी खबरें