Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्कूल समय में लोहाघाट में 6 मई से वन वे व्यवस्था लागू पुलिस कप्तान ने दिए निर्देश कड़ाई से हो पालन।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 5, 2025

सुबह 6:30 से 8:00 दोपहर 12:00 से 2:00 तक नगर में वन वे व्यवस्था लागू खेतीखान चौराहे से मीना बाजार होते हुए गुजरेंगे वाहन ।दो पहिया वाहनों को रहेगी छूट।लोहाघाट नगर की दिनों दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था व स्कूल समय मे लगने वाले जाम से लोगों व स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कतें तथा उनकी सुरक्षा को देखते हुए। एसपी चंपावत अजय गणपति ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है ।पुलिस कप्तान ने कल मंगलवार 06 मई से लोहाघाट नगर में स्कूल समय में वन में व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी किए हैं तथा यातायात निरीक्षक व थाना प्रभारी लोहाघाट को व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। एसपी चंपावत के निर्देश पर आज यातायात निरीक्षक हयात सिंह ने लोहाघाट नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियो व स्कूल प्रबंधकों ,टेंट स्वामियों के साथ नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारु बनाने के लिए बैठक की तथा सबके सुझाव मांगे। यातायात निरीक्षक व प्रभारी थानाध्यक्ष भुवन कोहली ने बताया कल 6 मई से लोहाघाट नगर में स्कूल खुलने व बंद होते समय सुबह 6:30 बजे से 8:00 तथा दोपहर 12:00 से 2:00 बजे के बीच सभी स्कूल बसों व चौपहिया वाहनों के लिए वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है। बताया सभी चौपहिया वाहन खेतीखान चौराहे से मीना बाजार होते हुए जयंती भवन की ओर चलेंगे। जयंती भवन से कोई भी वाहन मीना बाजार की ओर नहीं चलेगा। बताया वन व्यवस्था से दो पहिया वाहनों को छूट दी गई है। यातायात निरीक्षक ने बताया कोई भी माल वाहक वाहन दोपहर 11:00 से 2:00 बजे के बीच सामान नहीं उतारेगा। इसके अलावा रेड़ी फड़ व्यापारी सफेद पट्टी से बाहर दुकाने नहीं लगाएंगे ।कोई भी वर्कशॉप व वेल्डिंग कारोबारी सड़क में कार्य नहीं करेगा ।यातायात निरीक्षक ने कहा कल से नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा तथा सड़क किनारे और चौराहों में खड़े रहने वाले वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने समस्त लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की ।इस दौरान बैठक में मौजूद सभी लोगों ने सहयोग का आश्वासन दिया।अब देखना है पुलिस प्रशासन कितनी कड़ाई से नियमों का पालन करा पाता है। नगर की जनता ने पुलिस अधीक्षक के इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, अमित शाह, बिक्की ओली, अमित जुकरिया, दीपक जोशी, पूर्व सभासद नवीन नाथ गोस्वामी तथा सभी स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें