Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कमर्शियल सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी पर होटल व स्ट्रीट फूड कारोबारियो ने जताई नाराजगी।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 1, 2026

कमर्शियल सिलेंडर में भारी बढ़ोतरी पर होटल व स्ट्रीट फूड कारोबारियो ने जताई नाराजगी।

2197 से बढ़कर 3189 रुपया हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर।

चाय से लेकर चाऊमीन, बटर चिकन से लेकर दाल फ्राई तक पड़ेगा असर।

पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद जिस बात की आशंका जताई जा रही थी आखिर वह सच हुई। रेस्टोरेंट और होटल मालिकों के लिए बुरी खबर है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी के बाद नई रेट लिस्ट जारी हो गई है। अब चंपावत जिले में भी होटल, ढाबा व स्ट्रीट फूड व्यापारियों को कमर्शियल गैस खरीदना महंगा हो गया है। लोहाघाट गैस एजेंसी प्रबंधक उमेश बिष्ट ने बताया लोहाघाट में 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 992 रुपए की बढ़ोतरी हुई है कमर्शियल सिलेंडर के दाम अब 2197 रुपए से बढ़कर 3189 रुपए हो गए हैं इसके अलावा 5 किलो के गैस सिलेंडर में भी 241 रुपए की बढ़ोतरी हुई है उन्होंने बताया अब 5 किलो गैस सिलेंडर के दाम 611 रुपए से बढ़कर 852 रुपए हो गए है फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वही कामर्शियल सिलेंडरों के दामों में बेहतसा वृद्धि पर होटल कारोबारियों ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए गहरी नाराजगी जताई है। होटल कारोबारियो ने कहा कामर्शियल सिलेंडरों में बेहताशा वृद्धि से उनके कारोबार में काफी ज्यादा असर पढ़ने जा रहा है।

मजबूरी में अब उन्हें अपने उत्पादों में भी कीमतें बढ़ानी पड़ेगी कहा जिसका असर सीधे उपभोक्ताओं में पड़ेगा। वही नगर के स्ट्रीट फूड व्यापारियों ने कहा इस गैस सिलेंडर में बड़ी वृद्धि ने उनकी कमर तोड़कर रख दी है अब उन्हें सिलेंडर के लिए पैसा जुटाना काफी मुश्किल होगा। अब कामर्शियल सिलेंडरों में बढ़ोतरी का असर कुछ दिनों बाद देखने को नजर आएगा। गैस बढ़ोतरी के कारण अब होटल ,रेस्टोरेंट व स्ट्रीट फूड के दामों में जल्द वृद्धि नजर आएगी। जिसका असर चाय से लेकर चाऊमीन/,बटर चिकन से लेकर दाल फ्राई /मोमो से लेकर मछली पकौड़ों तक नजर आएगा।

जरूरी खबरें