Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:जीआईसी बापरू के शिक्षक प्रकाश उपाध्याय को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से  सीएम पुष्कर धामी ने किया सम्मानित।उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को समर्पित किया यह पुरस्कार।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 27, 2023
  चंपावत जिले के जीआईसी बापरू के शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा एमआईईटी हल्द्वानी में आयोजित सम्मान समारोह में देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पाटी ब्लॉक के कनारी गांव के मूल निवासी,सात विषयों में परास्नातक शिक्षक उपाध्याय शिक्षा जगत के ऐसे कर्मयोगी शिक्षक हैं, जिनमें पढ़ने-पढ़ाने का ऐसा जुनून है कि वह अपने छात्रों को ऊंचे मुकाम में पहुंचाने के लिए जी-जान से दिन-रात जुटे रहते हैं। उन्हें यह सम्मान मिलने पर शिक्षक समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उपाध्याय ऐसे शिक्षक हैं, जो कभी अवकाश नहीं लेते हैं तथा इस दौरान वे छात्र-छात्राओं के बीच उनके भविष्य को संवारने में ही लगे रहते हैं। शैक्षिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में यह अपने बच्चों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए कभी धन की कमी को आड़े नहीं आने देते हैं। इनका सोचना है कि छात्र-छात्राओं को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के कारण ही उन्हें मानव जन्म मिला है। वह उनके जीवन में चमक लाने के लिए जो प्रयास करते हैं, इससे उनका उत्साह और बढ़ने लगता है। आईसीटी में हॉटस्पॉट तथा अन्य आधुनिक तकनीकी के जरिए शिक्षण को रुचिकर बनाने के साथ ही बच्चों में शिक्षा के प्रति उमंग एवं उत्साह पैदा करने के साथ ही एससीईआरटी उत्तराखण्ड के राज्य संदर्भदाता के रूप में शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देने के अलावा नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी), नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री उपाध्याय बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने के अलावा उन्हें साइबर क्षेत्र की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं के प्रति इनके समर्पण भाव को देखते हुए यहां के शिक्षाविदों का कहना है कि ऐसे शिक्षक तो आज के समय में ढूंढकर भी नहीं मिलते हैं। इनके कई शोध पत्र तथा लेख राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। श्री उपाध्याय ने उन्हें मिलने जा रहे सम्मान को अपने छात्र-छात्राओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है। उपाध्याय वर्तमान में आईआईटी मुंबई से साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी तीन वर्षीय कोर्स कर रहे हैं, जिससे वे अपने छात्र-छात्राओं को और अधिक आधुनिक ज्ञान-विज्ञान से जोड़ सकें। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा उत्कृष्ट कार्योँ के लिए सम्मानित उपाध्याय की इस शानदार उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी भारत जोशी,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, खण्ड शिक्षा अधिकारी बाराकोट भानु प्रताप कुशवाहा,विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल,पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट,प्रधानाचार्य संजीव कुमार पंत,उत्तराखंड राज्य शैक्षिक नवाचारी संवाद के टीम मोटीवेटर लक्ष्मण सिंह मेहता,नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द वर्मा,एसएमसी अध्यक्ष आनंद सिंह बोहरा,पीटीए अध्यक्ष चंचल सिंह फर्त्याल,ग्राम प्रधान बापरू नारायण सिंह फर्त्याल सहित जन-प्रतिनिधियों ने शिक्षक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा की यह जनपद चंपावत तथा समस्त शिक्षा जगत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

जरूरी खबरें