Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:घाट पनार सड़क में दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं टूटे हुए क्रश बैरियर एनएच की बड़ी लापरवाही।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 24, 2025

जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया संज्ञान।उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क किनारे लगे हुए क्रश बैरियरो के कारण दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान बच चुकी है तथा कई वाहन खाई में जाने से बचे हैं। सड़क किनारे लगे हुए क्रस बैरियर दुर्घटना में लोगों की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वही चंपावत जिले में एनएच विभाग की बड़ी लापरवाही सामने नजर आ रही है। जिले के घाट पनार राष्ट्रीय राजमार्ग में लंबे समय से सड़क किनारे टूटे हुए क्रस बैरियर दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं । राजमार्ग में कई जगह क्रश बैरियर टूट कर लटक गए हैं।एनएच विभाग के द्वारा अभी तक क्रश बैरियरों को ठीक नहीं किया गया है।जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है इस राष्ट्रीय राजमार्ग से हल्द्वानी ,पिथौरागढ़, लोहाघाट व गंगोलीहाट आदि क्षेत्रों को रोज सैकड़ो वाहन गुजरते है। सड़क सकरी होने की वजह से दुर्घटनाओं का बना खतरा बना रहता है। सड़क किनारे क्रस बैरियर लगे होने से कई वाहन दुर्घटनाएं बच चुकी है। लेकिन इस सड़क में लंबे समय से जगह-जगह क्रस बैरियर टूटे हुए पड़े हैं। लोगों ने कहा अगर इस स्थान में कोई दुर्घटना होती है तो वाहन सीधे नीचे बह रही सरयू नदी में समा सकते हैं। लोगों ने कहा यह एनएच विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क किनारे टूटे हुए क्रश बैरियरो को लगाने की मांग की है।मामले में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है तथा एनएच की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा लोगों को सुरक्षित यातायात देना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कहा जल्द एनएच के अधिकारी को निर्देशित कर क्रश बैरियर लगाए जाएंगे।

जरूरी खबरें