Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

बाराकोट:झुलापें गांव में जश्न आईएएस अनुज पंत के स्वागत में उमड़ा जनसमूह, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद।

चंपावत:डीएम ने दिए जिला जेल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ एक घंटे में तय होगी दूरी

: लोहाघाट:भव्य देवी रथ यात्रा के साथ कालेसन मंदिर में चार दिनी देवी महोत्सव का हुआ समापन  देव डांगरो ने देव गद्दी लगाकर श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 14, 2024
भव्य देवी रथ यात्रा के साथ कालेसन मंदिर में चार दिनी देवी महोत्सव का हुआ समापन लोहाघाटके कालेसन के देवी मंदिर में आज मां महामाया भगवती एवं मां महाकाली की भव्य शोभा यात्रा के निकलने के साथ यहां चल रहे चार दिनी देवी महोत्सव का समापन हो गया है। सुबह यहां देव डांगरो ने गंगा स्नान कर मंदिर परिसर में पारंपरिक रूप से देव गद्दी लगाकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया। जिसे पाने के लिए यहां सुबह से ही गंगनौला, नसखोला, गल्लागांव किमतोली, खतेडा, नाकोट, ठाटा,सुर्दका आदि गांव के सैकड़ो लोग पहुंच गए तथा देर तक विभिन्न लोक देवताओं ने श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद देने का क्रम जारी रखा। दिन में यहां पारंपरिक रूप से कन्या पूजन किया गया जिसमें देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उनका भी आशीर्वाद प्राप्त किया गया। यहां ऐसी मान्यता है कि इस स्थान में महामाया मां भगवती अपने विभिन्न रूपों में भक्तों को अपने दर्शन देती है। मां भगवती की शोभायात्रा के साथ उनके रथ को कंधा देने वालों की होड़ लगी हुई थी। शोभा सिंहासन रथ यात्रा में महामाया मां भगवती के डांगर के रूप में डॉ सुधाकर जोशी एवं मां महाकाली के रूप में जगदीश जोशी विराजमान होकर चंवर झुलाते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे। डोला यात्रा मार्ग में पुष्प अक्षत से मार्ग को और पवित्र किया जा रहा था। वही देवी रथ यात्रा के पीछे महिलाओं के द्वारा मां के जयकारे लगाए जा रहे थे देवी रथ यात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन किया गया रथ यात्रा में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए

जरूरी खबरें