रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :बनीगांव में गौशाला में घुसे किंग कोबरा का बनविभाग ने किया रेस्क्यू किंग कोबरा बना चिंता का विषय।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट के बनीगांव में गौशाला में घुसे किंग कोबरा का बनविभाग ने किया रेस्क्यू किंग कोबरा बना चिंता का विषय।

लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार नजर आ रहे हैं किंग कोबरा।

तराई के क्षेत्र में रहने वाला दुनिया के सबसे खतरनाक व जहरीले सांपों में से एक किंग कोबरा अब चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में नजर आने लगा है। पिछले हफ्ते ही वन विभाग के द्वारा लोहाघाट के बिसंग क्षेत्र से किंग कोबरा का रेस्क्यू किया था। तो वही आज सोमवार को लोहाघाट के बनीगांव में ग्रामीण के गौशाला में किंग कोबरा घुस गया। ग्रामीण की सूचना पर रेंजर लोहाघाट रमेश चंद्र जोशी के निर्देश पर बन बीट अधिकारी हिमांशु ढेक और रोहित मेहता टीम के साथ बनीगांव पहुंचे तथा किसी तरह जहरीले किंग कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। बन कर्मियों के मुताबिक अक्सर किंग कोबरा तराई क्षेत्र में रहता है पर जलवायु परिवर्तन या अन्य माध्यमों के चलते यह अब यह लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र में पहुंच चुका है। उन्होंने बताया किंग कोबरा विश्व के सबसे जहरीले सांपों में से एक है ।जो बरसात के मौसम में काफी तादात में नजर आते हैं उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा अपने घरों के आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की है। बन बीट अधिकारी रोहित मेहता व हिमांशु ढेक ने बताया आज पकड़े गए किंग कोबरा की लंबाई लगभग 7 फीट के आसपास थी। उन्होंने कहा समय बढ़ने के साथ-साथ किंग कोबरा 14 से 15 फीट तक लंबे हो सकते हैं।कुल मिलाकर किंग कोबरा का लोहाघाट क्षेत्र में दिखाई देना एक खतरे की घंटी तथा चिंता का विषय भी है। रेस्क्यू अभियान में भुवन व अनीश के द्वारा सहयोग किया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।