Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अपर सचिव मैनाली ने कोलीढेक झील का किया निरीक्षण पर्यटकों एवं नौका संचालकों से किया संवाद

चंपावत:आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता का समापन विजेताओं को किया गया सम्मानित

लोहाघाट:मंत्री अजय टम्टा ने प्रबुद्ध जन सम्मेलन में किया प्रतिभाग कहा मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धि भरे

लोहाघाट:खिलपिती में गौशाला में घुसा गुलदार मवेशियो के साथ बैठा रहा। नहीं पहुंचाया नुकसान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान किसान संगठन की मुआवजे की मांग।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 2, 2026

ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान किसान संगठन की मुआवजे की मांग।

लोहाघाट ।चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। किसान कड़ी मेहनत से उगाई गई अपनी फसलों को तबाह होते देख मायूस है। किसानों को हुए इस भारी नुकसान पर भारतीय किसान यूनियन ( भानू) ने सरकार व प्रशासन से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा देने व कृषि ऋण माफ करने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष नवीन करायत व किसान नेताओं ने जिले में लगातार हो रही बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की पुलम , आडू, आम ,लीची, कीवी आदि के फल पूरी तरह नष्ट हो गए हैं इसके अलावा टमाटर, कद्दू , शिमला मिर्च, बैगन राजमा , गेहूं की फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी है जंगलों में काफल को काफी नुकसान पहुंचा है।

किसान नेताओं ने कहा लोहाघाट क्षेत्र के फोर्ती, गुड़मागल, सुई, बिसंग, खेतीखान व बाराकोट क्षेत्र में किसानों के द्वारा उगाई गई सब्जी व फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिससे किसानों की कमर पूरी तरह टूट चुकी है।उन्होंने कहा सब्जी उत्पाद किसानों की आर्थिक का मजबूत आधार है पर ओलावृष्टि ने किसानों को बड़ी आर्थिक चोट पहुंचाई है। भारतीय किसान यूनियन ने सरकार व प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने व कृषि ऋण माफ करने की मांग की है।

मांग करने में भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष नवीन करायत ,जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर शाह, मीडिया प्रभारी मोहन चंद्र पांडे, गोपाल पुनेठा, शंकर बगोली, चंद्रशेखर राय, मोहन सिंह पाटनी आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें