रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:खूना बोरा क्षेत्र पंचायत सीट से पूर्व सैनिक दीवान सिंह मनराल ने पेश की दावेदारी।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 21, 2025
36 साल देश सेवा के बाद अब करेंगे जनसेवा
आज शनिवार को उत्तराखंड में हरिद्वार जिले को छोड़ 12 जनपदों में पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया तेज होते ही लोहाघाट विधानसभा में दावेदार निकलकर सामने आ रहे हैं लोहाघाट की खूना बोरा क्षेत्र पंचायत सीट से नई बलाई निवासी पूर्व सैनिक दीवान सिंह मनराल ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है ।पूर्व सैनिक मनराल ने कहा उन्होंने सेना में रहकर 36 साल देश सेवा की है। अब वह जनप्रतिनिधि के तौर पर अपने क्षेत्र की सेवा करना चाहतेहैं। मनराल ने कहा अगर क्षेत्र की सम्मानित जनता उन्हें क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनती है तो वह सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएंगे वह अपनी जनता से वादा करते हैं। मनराल ने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से अपील करते हुए कहा योग्य प्रत्याशी को चुने जिस क्षेत्र की पीड़ा हो और सेवा करने का जज्बा हो ।उन्होंने सम्मानित मतदाताओं से अपना आशीर्वाद देने की अपील की है।
"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए *9761602741"पर संपर्क करें।