रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पूर्व सैनिक की मेहनत लाई रंग 23 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन
Laxman Singh Bisht
पूर्व सैनिक की मेहनत लाई रंग 23 युवाओं का अग्नि वीर में हुआ चयन
लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक मयंक ओली की मेहनत रंग लाई उनके द्वारा तैयार किए गए युवाओं में से 23 युवाओं का एक साथ अग्निवीर में चयन हुआ है। पूर्व सैनिक मयंक ओली के द्वारा लोहाघाट के छमनिया स्टेडियम में अपनी ओली फिजिकल अकादमी में क्षेत्र के युवाओं को निशुल्क भर्ती की फिजिकल ट्रेनिंग दी जाती है ।ट्रेनिंग के लिए दूर-दूर क्षेत्र से युवा उनकी अकादमी में पहुंचते हैं ।अकादमी में ओली ट्रेनिंग देने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी जागरुक करते हैं।शुक्रवार को पूर्व सैनिक मयंक ओली ने बताया उनके द्वारा तैयार किए गए युवाओं में से इस बार एक साथ 23 युवाओं का अग्निवीर के लिए चयन हुआ है।
ओली ने बताया उनके द्वारा पिछले सात सालों से क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना व विभिन्न अर्ध सैनिक बलों में भर्ती होने के लिए निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग देने के साथ-साथ लिखित परीक्षा की भी तैयारी कराई जाती है। बताया उनकी अकादमी के 150 से अधिक युवा वर्तमान में भारतीय सेना के साथ-साथ विभिन्न अर्ध सैनिक बलों में रहकर देश सेवा कर रहे है। ओली ने अकादमी को सहयोग देने के लिए क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी राज भट्ट को धन्यवाद दिया ।वहीं ओली के द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए लोगों ने ओली की सराहना की । ओली के द्वारा अपनी अकादमी के माध्यम से किए जा रहे हैं बेहतर कार्यों के लिए राज्यपाल के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।
अभियंता दिवस: राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका।
लोहाघाट:रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से लोहाघाट में पिछले 4 दिनों से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद।
लोहाघाट:राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर सुलेख एवं श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित
बाराकोट: मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी।
चंपावत:शिक्षा का अधिकार के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर द्वितीय चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू,
लोहाघाट:एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा मानदेय को लेकर आशाओं का आंदोलन जारी।