Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:भारत पाक युद्ध के चलते युवाओं ने लोहाघाट में किया रक्तदान भारतीय सेना का बढ़ाया हौसला।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 10, 2025

भारत पाक युद्ध के चलते युवाओं ने किया रक्तदान भारतीय सेना का बढ़ाया हौसला।आजकल भारत-पाक के बीच चल रहे युद्ध के चलते हर कोई भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने में लगा हुआ है। इस कार्य में लोहाघाट क्षेत्र के युवा भी किसी से पीछे नहीं है ।शनिवार को रंग्याली यूथ क्लब लोहाघाट के बैनर तले बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं के द्वारा बढ़-चढ़कर रक्तदान किया गया। चंपावत से आई चिकित्सकों की टीम के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल व डॉक्टर राशी भटनागर के दिशा निर्देश में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में युवाओं से रक्तदान कराया गया ।रक्तदान को लेकर युवाओं में काफी जोश नजर आया ।युवाओं ने कहा रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं रक्तदान से हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं ।युवाओं ने कहा आजकल भारत और पाक के बीच युद्ध चल रहा है।युद्ध के हालात में हमारे भारतीय सेना के जवानों को रक्त की कभी भी जरूरत पड़ सकती है। इसी उद्देश्य से आज रंग्याली यूथ क्लब के नेतृत्व में यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । वहीं रंग्याली यूथ क्लब के द्वारा क्षेत्र के युवाओं से आगे आकर बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है ।कहा अपने जवानों का हौसला बढ़ाना व सेना की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। हम सभी युवा भारतीय सेना के साथ हैं। वही सभी लोगों के द्वारा युवाओं के द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। मालूम हो पूर्व में भी रंगयाली यूथ क्लब के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जा चुका है। रक्तदान शिविर में अंकित, अमन ,सागर ,प्रियंका, प्रिया ,सुमित, करन ,पंकज, संजना, सभासद आशीष राय व पीएलबी सावित्री राय के द्वारा सहयोग किया गया। हालांकि अब युद्ध विराम हो गया है पर युवाओं का जज्बा काबिले तारीफ था।

जरूरी खबरें