रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :डीएम ने लिया संज्ञान लेटी डुंगरा में पेयजल समस्या का समाधान हैंडपंप निर्माण कार्य शुरू
Laxman Singh Bisht
Sun, May 17, 2026
डीएम ने लिया संज्ञान लेटी डुंगरा में पेयजल समस्या का समाधान हैंडपंप निर्माण कार्य शुरू

35 परिवार होंगे लाभान्वित। ग्रामीणों का डीएम को धन्यवाद।
दो से तीन किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूत थे ग्रामीण।

लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ क्षेत्र लेटी डुंगरा में लंबे समय से पेयजल की किल्लत बनी हुई थी। गांव की जल जीवन मिशन योजना भी अधूरी पड़ी हुई है। जिस कारण डूंगरा लेटी के नंलाडी तोक मे रहने वाले 35 से 40 परिवार वर्षों से पेयजल की किला से जूझ रहे हैं। ग्रामीण 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी भरने को मजबूर थे। पर कई बार संबंधित विभाग से समस्या के समाधान की मांग की गई थी पर कोई समाधान नहीं हो पाया। क्षेत्र के जन प्रतिनिधि प्रवीन पांडे के द्वारा मामले को जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के सामने रखा गया तथा पेयजल समस्या के समाधान की मांग की गई

। ग्रामीणों की गंभीर समस्या का जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को गांव में हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए। भाजपा किसान मोर्चा अनुसंधान प्रदेश सहसंयोजक प्रवीण पांडे ने बताया जिलाधिकारी चंपावत के निर्देश पर आज रविवार को डूंगरा लेटी के नंलाडी तोक में विभाग द्वारा हैंडपंप लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। पांडे ने बताया इस हैंड पंप के लगने से 35 से 40 परिवारो को इसका सीधा लाभ मिलेगा और जिलाधिकारी के द्वारा ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए वह जिलाधिकारी चंपावत को ग्रामीण की ओर से धन्यवाद देते हैं और उन्हें आशा है जिलाधिकारी के नेतृत्व में ही गांव की जल जीवन मिशन योजना का भी कार्य जल्द पूर्ण होगा। वही हैंड पंप लगने से गांव में काफी खुशी का माहौल है।

ग्राम प्रधान मीरा देवी, क्षेत्र पंचायत अनीता पांडे, योगेश कलोनी, शेखर कलोनी ,कलावती देवी ,तिलोक चंद, पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेम सिंह ,जोगा चंद, पुष्कर सिंह, मानसिंह ,त्रिलोक सिंह नारायण सिंह, मुन्नी देवी, रमेश चंद्र व समस्त ग्रामीणों ने समस्या को जिलाधिकारी तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा अनुसंधान प्रदेश सहसंयोजक प्रवीण पांडे व समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया गया है। ग्रामीण मशीन के पास बैठकर जल्द से जल्द पानी निकालने का इंतजार कर रहे हैं।
