Monday 18th of May 2026

ब्रेकिंग

मुंबई महाकौथिग में भी गूंजा जय पहाड़ जय पहाड़ी का नारा पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे व आशीष नेगी के बीच मुलाकात l

बाराकोट:सड़क न होने के बावजूद किसानों ने नहीं हारी हिम्मत भरपूर किया सब्जी उत्पादन।

लोहाघाट:एबीवीपी व छात्र संघ ने की छात्र-छात्राओं पर लगे ₹500 के चालान को वापस लेने की मांग

देवीधुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां।

चंपावत:पाटी में सहकारिता क्रांति की नई शुरुआत, सुशासन और नेतृत्व से आत्मनिर्भरता का संकल्प मजबूत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:13 सूत्रीय मांगो को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन कल चंपावत में निकालेगा हुंकार रैली।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 17, 2026

13 सूत्रीय मांगो को लेकर जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन कल चंपावत में निकालेगा हुंकार रैली।

जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को दिया जाएगा ज्ञापन डीएम कार्यालय में रहेगा धरना।

जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक आजकल अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दो चरण आज पूरे हो गए हैं। चंपावत के जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष रमेश सिंह देव ने बताया आजकल जिले के समस्त जूनियर हाई स्कूल शिक्षक अपनी 13 सूत्री विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं जिसमें दो चरणों का आज पूरे हो गए है ।देव ने बताया कल 18 मई को आंदोलन के तीसरे चरण का आगाज होगा जिसमें समस्त शिक्षको के द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीएम कार्यालय चंपावत तक हुंकार रैली निकाली जाएगी। देव ने कहा डीएम कार्यालय में धरना देने के पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने बताया अगर मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन के चतुर्थ चरण में 29 मई 2026 को निदेशालय में विशाल धरना प्रदर्शन के पश्चात निदेशक के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा यदि फिर भी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो 8 जून 2026 को प्रदेश के समस्त शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा देहरादून परेड ग्राउंड से विशाल गर्जना रैली निकलते हुए सचिवालय कूच किया जाएगा । कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होती है आंदोलन जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष रमेश देव ने समस्त शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में आकर आंदोलन के तीसरे चरण को सफल बनाने की अपील की है।

जरूरी खबरें