Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डिग्री कॉलेज नसखोला सड़क पांच माह से जर्जर, खतरे के साए में ग्रामीण—क्या विभाग बड़ी दुर्घटना का कर रहा इंतज़

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 10, 2025

डिग्री कॉलेज नसखोला सड़क पांच माह से जर्जर, खतरे के साए में ग्रामीण—क्या विभाग बड़ी दुर्घटना का कर रहा इंतज़ार बारिश में धंसा मार्ग अब बना हादसों का कारण, बाइक सवारों के साथ स्कूल बसें भी फंस रहीं जोखिम में बिजली का पोल भी हवा में लटका, विभाग की चुप्पी पर ग्रामीणों में रोष।लोहाघाट। डिग्री कॉलेज–नसखोला सड़क मार्ग बाड़ीगाड़ के पास पिछले पांच माह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इसे सुधारने में कोई तत्परता नहीं दिखा रहा है। भारी बारिश के दौरान धंसे इस मार्ग पर आज भी खतरा बरकरार है। यह मार्ग रायनगर चौड़ी, डैसली, कोयाटी, भुमलाई, गल्लागांव, गंगनौला सहित कई ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली जीवनरेखा है। इसके साथ ही यही रास्ता डिग्री कॉलेज और महर्षि विद्या मंदिर तक पहुंचने का मुख्य मार्ग भी है।सड़क मार्ग की स्थिति दिन-ब-दिन और खतरनाक होती जा रही है। मार्ग इतना संकरा हो गया है कि दो वाहन तो दूर, बाइक सवारों को भी संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। कई बार तो बाइक सवार इसी धंसे हिस्से के कारण सड़क पर गिर जाते हैं। स्कूल बसों को भी इस खतरनाक स्थल से निकालना चालक के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी लगातार चिंता में हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क धसने से जहां पूरा मार्ग खतरे में है, वहीं एक बिजली का पोल भी हवा में लटका हुआ है। यह स्थिति किसी भी समय गंभीर दुर्घटना को जन्म दे सकती है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी मौके पर स्थिति देखने के बावजूद सुधार कार्य शुरू नहीं करवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पांच माह से लगातार अनुरोध किए जाने के बाद भी सड़क की मरम्मत शुरू न होना विभागीय लापरवाही की साफ तस्वीर है। उनका सवाल है कि क्या विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? इस मार्ग के कई अन्य हिस्से भी धंस चुके हैं, जिससे हर दिन दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही मार्ग के चौड़ीकरण व स्थायी मरम्मत की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

सड़क मार्ग की टेंडरिंग कार्यवाही हुई शुरू - ईई

लोहाघाट। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता हितेष का कहना है कि उक्त सड़क आपदा कि चपेट में आई है जिसमें शासन से बजट मिलने कि प्रत्याशा में सड़क को हुई क्षति की भरपाई करने के लिए एडवांस में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जरूरी खबरें