Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मनरेगा योजना का नाम व नियम बदलने के विरोध मे कांग्रेस ने महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे दिया धरना।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 17, 2025

मनरेगा योजना का नाम व नियम बदलने के विरोध मे कांग्रेस ने महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे दिया धरना।

भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी । महापुरुषों का अपमान करने के भाजपा पर लगाए आरोप।भाजपा सरकार के द्वारा महात्मा गांधी के नाम से चलने वाली मनरेगा योजना का नाम व नियम बदलने पर चंपावत जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया है। आज बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में लोहाघाट के गांधी पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति के आगे योजना का नाम व नियम बदलने पर आक्रोश जताते हुए धरना दिया तथा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग फर्त्याल व कांग्रेस प्रवक्ता शैलेंद्र राय ने कहा कांग्रेस सरकार के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर मनरेगा योजना का संचालन किया गया। जिससे देश के करोड़ों ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा था पर आज भाजपा सरकार के द्वारा साजिश के तहत मनरेगा योजना का नाम व नियम बदल दिए गए है। तथा ग्रामीणों को योजना से जो रोजगार मिल रहा था उसे छीनने की कोशिश भाजपा सरकार के द्वारा की जा रही है तथा भाजपा सरकार के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है इसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा पहले योजना में 90% धनराशि केंद्र सरकार व 10% राज्य सरकार के द्वारा दी जाती थी लेकिन अब नियम बदलकर भाजपा सरकार के द्वारा 60% केंद्र सरकार व 40% राज्य सरकार कर दिया गया है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा क्या उत्तराखंड की सरकार इतनी सक्षम है योजना का 40% वहन कर पाएगी। कहा भाजपा सरकार कांग्रेस के द्वारा संचालित योजनाओं को साजिश के तहत धीरे-धीरे समाप्त कर रही है और महापुरुषों का अपमान भाजपा सरकार के द्वारा खुलेआम किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा अगर योजना को पूर्व की तरह महात्मा गांधी के नाम से संचालित नहीं किया गया तो कांग्रेस पूरे देश में इसका विरोध करते हुए जोरदार आंदोलन शुरू कर देगी। उन्होंने कहा आज पूरे देश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ धरना व प्रदर्शन किया जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा भाजपा शासन में जन समस्याओ के मुद्दे गायब हो चुके हैं भाजपा के द्वारा धर्म की गंदी राजनीति का खेल खेला जा रहा है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम में पहुंच चुकी है भाजपा सरकार जन समस्याओं का समाधान तो नहीं कर पा रही है और जो योजना ग्रामीण को रोजगार दे रही थी भाजपा सरकार अब उसे बंद करने की साजिश रच रही है उन्होंने कहा भाजपा के इन मंसूबों को कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी और इसका जोरदार विरोध करेगी। धरना प्रदर्शन में लोकेश पांडे, अजय गोरखा, हरीश राय, सुरेंद्र ढेक, अनिल कुमार ललित शाह ,जीवन बिष्ट, पवन ढेक, राहुल कुमार, गोविंद सिंह, सोनम बोहरा, अजय गोरखा, प्रहलाद सिंह, नवीन करायत, सचिन माहरा,आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें