लोहाघाट:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित लोहाघाट दौरे की तैयारियो का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पहुंचे मायावती आश्रम
Laxman Singh Bisht
Oct 04, 2023 10:42 pm
50 views
04 Oct 2023
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंपावत जिले के लोहाघाट के सम्भावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत व पूर्व तैयारियों को लेकर बुधवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण,सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी जनपद चम्पावत पहुँचे,जहाँ उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां का जायजा लिया,उन्होंने लोहाघाट स्थित छमनिया हेलिपैड स्थल पर कराए जा रहे आवश्यक कार्यों व तैयारियां के बारे में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय से जानकारी ली व आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान लोहाघाट स्थित अद्वैत मायावती आश्रम का भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों व आश्रम के प्रबंधकों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाए व तैयारी में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। इस दौरान उन्होंने मायावती आश्रम के प्रबंधक व अन्य संचालकों से विभिन्न जानकारी ली।
अद्वैत आश्रम, मायावती का निरीक्षण कर मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से सम्बंधित सभी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा की यह स्थान बहुत ही रमणीक है यहां पर स्वामी विवेकानंद ने वासकर ध्यान भी लगाया था। यह स्थान विश्व विख्यात है। उन्होंने कहा कि यह आश्रम स्वामी विवेकानंद की यादों और विचारों का केंद्र बिंदु है। स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को समझने और उनके बताये हुए मार्ग के बारे में जानने की तमन्ना रखने वालों के लिए अद्वैत आश्रम मायावती एक अदभुत स्थान है। मायावती आश्रम के निरीक्षण के बाद मंत्री गणेश जोशी चंपावत पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए तथा भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा से प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी को लेकर जानकारी प्राप्त करी उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के दौरे को ऐतिहासिक बनाना है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा
भ्रमण के दौरान सांसद अजय टमटा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,पूर्व विधायक बलवंत भौर्याल, जिला अध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा, क्षेत्र प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी सुमनलता,पूर्व अध्यक्ष सहकारी हयाद सिंह महरा,सचिन जोशी,सीडीओ आर एस रावत , सतीश खर्कवाल, गिरीश कुंवर,मायावती आश्रम के प्रबंधक सुद्धिदानंद महाराज विभिन्न स्थानीय जनप्रतिनिधि विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद