रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अस्पताल सड़क में दोनों और खड़े वाहन बने मुसीबत पुलिस पर उठे सवाल एंबुलेंस तक को नहीं मिल पाता रास्ता।
Laxman Singh Bisht
अस्पताल सड़क में दोनों और खड़े वाहन बने मुसीबत पुलिस पर उठे सवाल एंबुलेंस तक को नहीं मिल पाता रास्ता।

जनता की पुलिस अधीक्षक से लोहाघाट की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग।

चौराहों में खड़ी महिला होमगार्ड बनी शोपीस।

लोहाघाट में पटरी से उतरती यातायात व्यवस्था। पालिका की सड़के बनी पार्किंग जनता परेशान।

लोहाघाट नगर की यातायात व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है।नगर की सड़के वाहन पार्किंग में तब्दील हो गई है। यहां तक की वाहन स्वामियों के द्वारा अस्पताल सड़क को भी नहीं छोड़ा गया है । रामलीला मैदान अस्पताल सड़क में दोनों और पार्क रहने वाले वाहन अब जनता के लिए मुसीबत बन चुके हैं। यहां तक की अस्पताल आने जाने के लिए एंबुलेंस व मरीजो को लाने वाले वाहन भी सड़क में खड़े रहने वाले वाहनों की वजह से अस्पताल पहुंचने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करते हैं। पर उसके बावजूद भी पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई इन वाहनों पर नहीं की जाती है। लोगों ने कहा नगर का हर प्रमुख चौराहा पार्किंग स्थल बना दिया गया लोगों के चलने तक के लिए रास्ते नहीं बचे हैं। पर पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है।

पालिका की सड़कों में पार्क होने वाले वाहनों की वजह से अक्सर लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। लोहाघाट में यातायात के नियम सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं बड़े भार वाहन जब मर्जी तब सड़कों पर सामान उतारते नजर आते हैं। स्कूल समय में लागू की गई वन वे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पर लोहाघाट पुलिस देखकर भी इन समस्याओं को अनदेखा करती नजर आ रही है। चौराहों पर खड़े होमगार्ड के जवान मात्र शोपीस बने नजर आते हैं। नगर वासियों ने पुलिस अधीक्षक चंपावत से नगर की यातायात व्यवस्था व स्कूल टाइम में लागू की गई वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने की मांग की है। लोगों ने कहा पुलिस सिर्फ बैठकों में नियम बनाती है उसे कुछ दिन लागू किया जाता है उसके बाद व्यवस्था पुराने ढर्रे पर लौट आती है। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए है। लोगों ने कहा पुलिस सिपाहियों की कमी का हवाला देते हुए समस्या से पल्ला झाड़ती नजर आती है। नगर में हवा की गति से दौड़ते दोपहिया नाबालिग वाहन चालक राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बने हुए है, रेट्रो साइलेंसर लगी बाइके सड़कों पर कान फोड़ू शोर पैदा करती हुई दौड़ रही है, प्रेशर हार्न बजाते वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ते नजर आते हैं पर पुलिस साइलेंट मोड पर नजर आती है मीना बाजार चौराहे से अस्पताल आने वाली गली तो पूरी तरह पार्किंग स्थल पर तब्दील हो चुकी है लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो रहा है। आज लोहाघाट की हर गली हर सड़क पार्किंग स्थल में तब्दील हो चुकी है पर पुलिस कार्यवाही करने को तैयार नहीं। लोगों ने पालिका से भी अपनी सड़कों को वाहनों के अतिक्रमण से मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर