Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

: लोहाघाट:भाजपा नेता विपिन गोरखा ने पार्टी से दिया इस्तीफा पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाया भीतर घात का गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 26, 2025
भाजपा नेता विपिन गोरखा ने पार्टी से दिया इस्तीफा पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाया भीतर घात का गंभीर आरोप लोहाघाट के भाजपा नेता विपिन गोरखा ने रविवार को भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है विपिन गोरखा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके साथ चुनाव के दौरान भीतरघात करने के आरोप लगाए विपिन गोरखा ने कहा नगर निकाय चुनाव में उन्होंने भाजपा के पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया जिस कारण भाजपा को सार्की टोला वार्ड से सबसे अधिक मत मिले विपिन गोरखा ने कहा पार्टी के द्वारा उनकी पत्नी रेनू देवी को सभासद पद का टिकट दिया था जिसके लिए वह पार्टी को धन्यवाद देते हैं लेकिन पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके साथ भीतरघात करते हुए उनके विरोधियों के लिए कार्य किया गया जिस कारण मात्र 17 मतों से उनकी पत्नी को हार का सामना करना पड़ा गोरखा ने कहा उनके द्वारा पार्टी पदाधिकारियो से इस बात की शिकायत की गई लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिस कारण वह आहत होकर भाजपा से इस्तीफा दे रहे हैं उन्होंने कहा जितने समय वह पार्टी से जुड़े रहे उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए कार्य किया साथ ही उन्होंने सार्की टोला वार्ड की जनता को अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया गोरखा ने कहा वह सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे

जरूरी खबरें