रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में बर्ड फ्लू जागरूकता अभियान
Laxman Singh Bisht
जिलाधिकारी के निर्देश पर लोहाघाट में बर्ड फ्लू जागरूकता अभियान
डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा बर्ड फ्लू (H5N1) से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया। यह पहल एहतियाती तौर पर संभावित खतरे को देखते हुए की गई, ताकि आमजन समय रहते सतर्क और सुरक्षित रह सकें।अधिशासी अधिकारी (ईओ) नगरपालिका लोहाघाट ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को बर्ड फ्लू के लक्षणों, बचाव के उपायों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी देना है। टीम द्वारा नगर क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उन्हें यह बताया जा रहा है कि यदि कहीं मृत या बीमार पक्षी दिखाई दे तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें।पोल्ट्री फार्म संचालकों और मांस विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि पोल्ट्री उत्पादों को अच्छी तरह पकाकर ही सेवन करें।लोगों को यह भी समझाया गया कि यदि मुर्गियों या अन्य पक्षियों में असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तुरंत निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करें।नगरपालिका प्रशासन का यह प्रयास न केवल संक्रमण को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। ईओ ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक सतर्कता ही बर्ड फ्लू जैसी बीमारी से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।
विज्ञापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत