Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पाटन मे निर्माणाधीन गैस गोदाम के पास विदेशी चीड़ के पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 15, 2025

पाटन मे निर्माणाधीन गैस गोदाम के पास विदेशी चीड़ के पेड़ों पर चल रही कुल्हाड़ी।लोहाघाट नगर से लगा हुआ पाटन-पाटनी गाँव जितना बड़ा है उतना ही यह गाँव देवदार, चीड़ और बाँज आदि के वन से आच्छादित हैं। पाटन-पाटनी गाँव के चानमारी, प्रेमनगर, कनेडा में घनी बस्ती है। इनमें रहने वाले कुछ लोग अपने घरों के आसपास की हरियाली के दुश्मन बन बैठे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस, राजस्व और वन विभाग और वन पंचायत सरपंच से कोई डर नहीं है क्योंकि ये सभी विभाग आँखें बंद किये हुए हैं। इसलिए तो मल्ला पाटन पाटनी में जिस स्थान पर लोहाघाट का नया गैस गोदाम और कूड़ा संस्करण का प्लांट लगा हुआ है, उसके आसपास का चीड़ का जंगल साफ होता जा रहा है और वहाँ पर सैकड़ों पेड़ों के सिर्फ ठूंठ दिख रहे है। हालांकि यह सभी पेड़ सिर्फ जलौनी लकड़ी के नाम पर कटते जा रहे हैं। इस बीच पेड़ों पर कुछ ज्यादा ही कुल्हाड़ी चल रही है। मौके पर चीड़ की हरी पत्तियों को भी एक स्थान पर जलाया गया है। ज्ञात हो कि अवैध कटान वाले ये चीड़ की विदेशी प्रजाति वर्षों पूर्व वन विभाग ने अनुसंधान के प्रयोजन से रोपित की गई थी। इस प्रकार से पेड़ों के अवैध कटान को लेकर ग्रामवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने भारी रोष व्यक्त करते हुए इसकी रोकथाम और दोषियों को दंडित करने की मांग की है। हालांकि बन विभाग इन्हें पुराने व तेज हवा से टूटा हुआ बताता है।

जरूरी खबरें